अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और अभी से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप और गर्मी की वजह से हर कोई पसीने से परेशान है। वहीं इसकी वजह से शरीर से आने वाली बदबू से भी बहुत से लोग परेशान हैं। कई बार पसीने की बदबू शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस नहाने के पानी इन चीजों की कुछ बूंदे मिलाना है। तो चलिए जानते हैं किन चीजों को नहाने के पानी में मिलाने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिल सकता है।
नीम की पत्तियां
अगर आप पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को डालकर उबाल लें। इसे उबालने के बाद पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो पानी को छानकर नहाने के पानी में मिक्स कर लें। इससे पसीने की बदबू कभी नहीं आएगी।
गुलाब जल
पसीने की बदबू दूर करने के लिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस नहाने के पानी में दो से तीन चम्मच गुलाब जल मिक्स करना है। फिर इस पानी से नहाना है। इसके इस्तेमाल से पसीने की बदबू से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।
बेकिंग सोडा
इसके इस्तेमाल के लिए नहाने के पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें और फिर इस पानी से नहाएं। इस पानी से नहाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, क्योंकि ये बेकिंग सोडा हर किसी को सूट नहीं करता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल भी पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए नहाने के पानी में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर नहाएं। ये पानी स्किन को कूलिंग देगा और आपको फ्रेश फील कराएगा।
