लाइफस्टाइल

Nita Ambani Navratri 2025: नवरंगी लहंगे में सुंदरता की मूरत लगीं नीता अंबानी, लहरिया दुपट्टा-चोली में यूं मनाई नवरात्रि

Nita Ambani Navratri 2025 (नीता अंबानी नवरात्रि 2025): नीता अंबानी का नवरात्रि सेलिब्रेशन वाला लुक बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। मिसेज अंबानी ने त्योहार के लिए खास तरह का ट्रेडिशनल लहंगा पहना था। देखें नीता अंबानी फोटो, लहंगा ब्लाउज डिजाइन, अंबानी नवरात्रि 2025, नवरात्रि के लिए लहंगा का डिजाइन।

Image

Nita Ambani Navratri 2025 (Photo Credit - Mickey Contractor)

Nita Ambani Navratri 2025 (नीता अंबानी नवरात्रि 2025): अंबानी परिवार हर तीज त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाता है। हाल ही में नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए भी अंबानी परिवार ने बहुत ही ग्रैंड फंक्शन रखा था। जिसके लिए नीता अंबानी का ट्रेडिशनल लहंगा वाला लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। मिसेज अंबानी ने फंक्शन के लिए खूबसूरत ट्रेडिशनल बनारसी ब्रोकेड का लहंगा पहना था। देखें नीता अंबानी के लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

नीता अंबानी का नवरात्रि लुक

नीता अंबानी अक्सर ही अपने ट्रेडिशल साड़ी और लहंगे वाले लुक्स से जनता के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में अपने नवरात्रि लुक को लेकर भी मिसेज अंबानी बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में हैं। पूजा और डांडिया नाइट के लिए मिसेज नीता अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत और ट्रेडिशनल गुजराती लहंगा चोली पहन सुर्खियां बटोरी।

नीता अंबानी है स्टाइलिस्ट मिक्की जी ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो और फोटोज शेयर कर उनके लेटेस्ट लुक की डिटेल्स शेयर की हैं। तस्वीरों में नीता जी मल्टीकलर लहंगे में बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रहा हैं।

नवरात्रि थीम वाला लहंगा

नीता जी ने खास नवरात्रि के लिए स्पेशल नवरंगी कलर थीम वाला लहंगा पहना था। जो मां दुर्गा के नौ अवतारों को समर्पित था। इस बनारसी ब्रोकेड के लहंगे पर नवरंग खास अंदाज में कल्पित किए गए थे। इसकी बुनाई से लेकर एक एक डिजाइन तक सब कुछ बहुत ही ज्यादा खास था।

ब्लाउज का डिजाइन

नीता अंबानी ने इस नवरंगी लहंगे के साथ बहुत ही खूबसूरत रंगों की चमक और जरी गोटे के वर्क वाला ब्लाउज पेयर अप किया था। उनके ब्लाउज पर गोल्डन और ब्रोंज का डिजाइन बना हुआ था। जिसकी स्लीव्स पर बहुत ही बारीक वाली एम्ब्रॉयडरी की हुई थी।

लहंगा ब्लाउज के साथ नीता अंबानी ने खास गुजराती लहरिया प्रिंट वाले दुपट्टे को सीधा पल्ला साड़ी स्टाइल में ड्रेप कर पहना था। जो बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रहा था।

ज्वेलरी की डिजाइन

नीता अंबानी की ज्वेलरी का कलेक्शन हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। इस नवरंगी लहंगे के साथ उन्होने हीरा और पन्ना से लदी खूबसूरत 3 झालर वाली नेकलेस ज्वेलरी पहनी थी। मैचिंग झुमकों के साथ उनका ट्रेडिशनल बोरला भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रहा था। चूड़ी, अंगूठी के साथ उन्होने अपना ट्रेडिशनल लुक कम्पलीट किया था।

सटल मेकअप, बिंदी और परांदी लगी लंबी सी चोटी में नीता अंबानी किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं। फेस्टिव सीजन में अगर आप भी कुछ ऐसा ट्रेडिशनल लुक ट्राई करना चाहते हैं। तो जरूर ही नीता जी से काफी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article