लाइफस्टाइल

गोल्डन टेम्पल पहुंचीं नीता अंबानी, सूट-साड़ी छोड़ कैरी किया कैजुअल लुक, जींस और बांधनी दुपट्टा पहने आईं नजर

Nita Ambani at Golden Temple: नीता अंबानी हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचीं। ज्यादातर सूट और साड़ी में नजर आने वालीं नीता अंबानी इस बार जींस पहने कैजुअल लुक में दिखीं। सिर ढकने के लिए उन्होंने बांधनी दुपट्टा ओढ़ा था।

Image

Nita Ambani at Golden Temple

Nita Ambani at Golden Temple: नीता अंबानी जब भी स्पॉट होती हैं, वो फैशन और एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण दिखती हैं। खासतौर पर साड़ी को जिस तरह उन्होंने ग्रेसफुल परिधान के तौर पर सेट किया है। लेकिन हाल में जब वह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचीं तो अपने और दिनों के लुक से एकदम अलग नजर आईं। यहां वह जींस और टी-शर्ट पहने नजर आईं - एकदम कैजुअल लुक में। सिर ढकने के लिए नीता अंबानी ने खूबसूरत बांधनी दुपट्टा ओढ़ा था।

कपड़ों के साथ ही उनकी बाकी की स्टाइलिंग भी काफी सादी और सिंपल थी। उन्होंने हीरे की एक अंगूठी और एक स्टाइलिश सोने की घड़ी पहनी थी। वहीं नीता ने अपने मेकअप को भी एकदम सादा रखा था। मिनिमल लुक की वाइब के अनुरूप, नीता ने लाइट आई शैडो, ब्रो लाइनर , मस्कारा और लाइट ब्लशर यूज किया था। सादगी में भी उनके लुक में एक राजसी झलक मिल रही थी।

बता दें कि नीता का ये लुक इसलिए इतना अलग था, क्योंकि अक्सर वह साड़ी को प्रमोट करती नजर आती हैं। ऐसे मौकों पर वह साड़ियों में दिखने के साथ ही मैचिंग हैवी जूलरी भी पहनती हैं। बनारसी और कंजीवरम साड़ियों को छोड़ते हुए, नीता ने गोल्डन टेंपल आने के लिए एक साधारण डेनिम और टॉप को चुना, जिससे सभी उनके इस लुक को देखकर हैरान हो रहे हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article