लाइफस्टाइल

Nita Ambani Suit Design: रानी पिंक सूट में गुलाब का फूल बन आईं नीता अंबानी, डांडिया नाइट में दिखाया नूर

Nita Ambani Suit Salwar Design (नीता अंबानी सूट सलवार डिजाइन): नीता अंबानी की एक हालिया डांडिया नाइट वाली फोटोज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। इवेंट के लिए मिसेज अंबानी ने बहुत ही प्यारा गुलाबी रंग का सूट पहना था। जिसकी डिजाइन से लेकर स्टाइल तक सब कुछ बेस्ट लगा। देखें इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

Image

Nita Ambani Rani Pink Kurta Set

Nita Ambani Suit Salwar Design (नीता अंबानी सूट सलवार डिजाइन): सेलिब्रेशन और सजने धजने की जहां बात आती है, वहां नीता अंबानी की खूबसूरती और ड्रेसिंग का अंदाज बेशक ही टॉप पर होता है। हाल ही में रिलायंस द्वारा जियो कन्वेंशन सेंटर में रेडियंस गरबा हुआ जिसमें फाल्गुनी पाठक के सुरों पर थिरकती नीता अंबानी की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। नीता अंबानी ने गरबा नाइट के लिए खास गुलाबी रंग का सूट पहना था, जिसकी डिजाइन से लेकर स्टाइलिंग तक की काफी तारीफ हो रही है। देखें इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

नीता अंबानी बनीं डांडिया क्वीन

नीता अंबानी के सूट और साड़ी वाले लुक्स अक्सर ही सोशल मीडिया और नेटिजन्स के दिल में घर कर लेते हैं। एक बार फिर नीता अंबानी ने अपने खूबसूरत स्टाइल और चेहरे के नूर से सबका दिल जीत लिया है। रेडियंस गरबा नाइट के लिए नीता अंबानी बहुत ही सुंदर से लुक वाला रानी पिंक रंग का सूट पहना था। जिसके साथ सिंपल सी स्टाइलिंग ने सुर्खियां बटोर लीं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नीता जी गरबा गायक फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि डांडिया नाइट काफी ज्यादा एन्जॉय कर रही हैं। पूजा कर नीता जी ने इवेंट की शुरुआत की थी, वहीं फिर प्यारी सी स्पीच और शानदार गरबा के साथ उन्होने समा बांध दिया। शानदार डांस स्टेप्स के साथ उनका आउटफिट काफी ज्यादा सूट कर रहा था। खासतौर से दुपट्टे का ड्रेप तो एकदम पंख वाला इफेक्ट दे रहा था।

ऐसा था पूरा लुक

नीता जी का रानी पिंक रंग का स्ट्रेट ए लाइन पैटर्न का सूट और प्लाजो पैंट्स काफी सिंपल लेकिन सुंदर थी। रानी पिंक कलर के साथ डार्क ग्रीन रंग का कलर कॉम्बिनेशन तो सुपर डुपर हिट लग रहा है। सिंपल से कुर्ता सलवार के साथ नीता जी का दुपट्टा ड्रेप सबसे कमाल लगा।

Nita Ambani Rani Pink Kurta Set For Dandiya Night

Nita Ambani Rani Pink Kurta Set For Dandiya Night

उन्होने दुपट्टा तो प्लीट्स के साथ वन शोल्डर पर ओपन ड्रेप में कैरी किया था। जिसके साथ उनकी ब्रेडेड चोटी और सिंपल ज्वेलरी काफी कॉम्पलीमेंट कर रही थी। इस सूट पर जरी गोटे का वर्क किया हुआ था। जो फेस्टिव के लिए एकदम ही परफेक्ट लगा। बेशक ही इस लुक में नीता जी सबका दिल जीत लिया है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article