लाइफस्टाइल

Nirmala Sitharaman Budget Saree: निर्मला सीतारमण ब्राइट रेड कलर की साड़ी में बजट 2023 करेंगी पेश, जानें क्या है इसका प्रतीक

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Feb 1, 2023, 10:44 AM IST

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर 1 फरवरी 2023 को संसद में यूनियन बजट 2023 पेश करेंगी। सुबह वह राष्ट्रपति से मिलीं और काले व गोल्डन बॉर्डर वाली लाल सुर्ख साड़ी (Nirmala Sitharaman Budget Saree) में नजर आईं। जानें ये रेड साड़ी किस बात का प्रतीक है।

Image

Nirmala Sitharaman Budget 2023 Saree

Nirmala Sitharaman Budget 2023 Saree: एक फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पांचवा यूनियन बजट पेश कर रही हैं। इसके लिए वह लाल रंग की साड़ी में नजर आईं जिस पर काले व सुनहरे रंग का बॉर्डर है। अपना लुक फाइनेंस मिनिस्टर ने हमेशा की तरह सिंपल और एलिगेंट रखा था और गले में पेंडेंट के साथ उन्होंने हल्की गोल्ड चेन पहनी थी।

निर्मला सीतारमण की ये हैंडलूम साड़ी उनके भारतीय परंपरागत परिधान के प्रति लगाव को दिखाती है। वैसे वह लोकल कारीगरों द्वारा तैयार की गईं साड़ियां पहनकर अक्सर संसद में जाती रही हैं। वित्त मंत्री की साड़ी के बॉर्डर पर टेंपल डिजाइन बना है।

Nirmala Sitharaman Budget 2023 Saree Red

Nirmala Sitharaman Budget 2023 Saree

पहले भी पहनीं हैंडलूम साड़ियां

बीते साल बजट के दौरान देश की फाइनेंस मिनिस्टर ने रस्टी रेड-ब्राउन कलर की साड़ी पहनी थी। ये भी एक हैंडलूम सिल्क साड़ी थी जोकि ओडिशा की बोमकई आर्ट वाली थी। फैशन एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह की साड़ियों में वित्त मंत्री सादगी और जमीन से जुड़े रहने की भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब दिखाती हैं।

वहीं 2021 में वह रेड और व्हाइट पोंचमपल्ली साड़ी पहने दिखी थीं जिसके पल्लू पर इक्कत वर्क हुआ था। उससे पहले उन्होंने पीले रंग की साड़ी में बजट पेश किया था। 2019 में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने सुनहरे बॉर्डर वाली ब्राइट पिंक कलर की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी। इसी वर्ष वह ब्रीफकेस की जगह बही खाता लेकर बजट पेश करने निकली थीं। बही खाते में बजट के पेपर लाल रेशम के कपड़े में रखे जाते हैं जिस पर राष्ट्रीय चिह्न बना होता है।

बजट 2023 की वित्त मंत्री की लाइव स्पीच कहां देखें

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे के करीब बजट पेश करेंगी। दर्शक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को लोक सभा टीवी, राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज, के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत, ईटी नाउ स्वदेश आदि पर देख सकते हैं। इसके अलावा, ये लाइव प्रसारण लोक सभा और संसद टीवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, ट्विटर हैंडल पर भी उपलब्ध रहेगा।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article