लाइफस्टाइल

Nirjala Ekadashi Wishes Quotes: भगवान विष्णु की भक्ति से नूर मिले...निर्जला एकादशी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश, बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 6, 2025, 05:45 AM IST

Nirjala Ekadashi Wishes Quotes: निर्जला एकादशी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस खास मौके पर लोग अपने करीबियों को बधाई संदेश भी भेजते हैं। यहां कुछ शुभकामना संदेश दिए गए हैं जिसे आप अपने दोस्तों, करीबियों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Image

1

Nirjala Ekadashi Wishes Quotes: निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में सबसे कठिन और पुण्यदायी एकादशियों में से एक मानी जाती है। यह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। "निर्जला" का अर्थ है "बिना जल के", यानी इस व्रत में बिना अन्न और जल के उपवास किया जाता है। इस साल 6 जून, 2025 यानी आज निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि इस एक व्रत को करने से साल भर की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत करने से बड़े से बड़े पाप नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस खास मौके पर लोग अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों, दोस्तों को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज।

Nirjala Ekadashi Wishes Quotes in Hindi - निर्जला एकादशी कोट्स इन हिंदी

1. भगवान विष्णु की भक्ति से नूर मिले,

हर किसी को जीवन में सुकून मिले।

निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

2

2

2. आज है निर्जला एकादशी का महान दिन,

मन में प्रभु के नाम का है असीम प्रेम।

यह व्रत आपको दे अपार शक्ति,

बढ़े आपकी प्रभु में सच्ची भक्ति।

निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

3. निर्जला एकादशी का व्रत है बड़ा निराला,

जो रखे उसे मिले हर सुख-शांति की माला।

भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे आप पर,

खुशियां आएं जीवन में हर डगर।

निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

4. हरि में ही आस्था, हरि में ही विश्वास।

आप सभी को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं!

5. विष्णु जी का आशीर्वाद मिले आपको,

पुण्य की राह चले हर कोई।

निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं,

खुशियों से भर जाए आपका जीवन।

3

3

6. मोक्ष की प्राप्ति हो,

पापों का नाश हो,

भगवान विष्णु की कृपा से जीवन प्रकाशमय हो।

निर्जला एकादशी मंगलमय हो।

7. आपके जीवन में आए खुशियों की शहनाई।

भगवान विष्णु की भक्ति से मिले शक्ति,

सदा बनी रहे आप पर उनकी कृपा दृष्टि।

निर्जला एकादशी की बहुत-बहुत बधाई!

8. एकादशी का व्रत है बड़ा महान,

भगवान विष्णु देते हैं वरदान।

घर में बनी रहे सुख-शांति की पहचान,

पूरा हो आपका हर अरमान।

निर्जला एकादशी की बहुत-बहुत बधाई!

9. जल बिना रहकर करें प्रभु का ध्यान,

निर्जला एकादशी का रखें मान।

मिले आपको असीम पुण्य का फल,

जीवन में आए खुशियों का हर पल।

निर्जला एकादशी की बहुत-बहुत बधाई!

4

4

10.निर्जला एकादशी का यह पावन पर्व,

लाए आपके जीवन में सुख और वैभव।

भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे आप पर,

सभी मनोकामनाएँ हों पूरी, हर पल।

निर्जला एकादशी की बहुत-बहुत बधाई!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article