लाइफस्टाइल

Night Skincare Routine: रोज रात बिस्तर पकड़ने से पहले चेहरे पर लगानी चाहिए ये 3 चीजें, खिली-खिली रहेगी स्किन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2025, 10:50 PM IST

Night Skincare Routine (नाइट स्किनकेयर रूटीन): ताजा, कोमल और चमकदार चेहरा चाहिए, तो रोज रात को ऐसा वाला सिंपल स्किनकेयर रूटीन फॉलों करना बहुत ही ज्यादा काम का हो सकता है। देखें चेहरे पर रात को कौन सी 3 चीजें लगाना ही चाहिए, जिससे त्वचा का निखार बना रहता है।

Image

रात को चेहरे पर क्या लगाएं

Night Skincare Routine (नाइट स्किनकेयर रूटीन): अच्छी ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित स्किनकेयर करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा कोमल, चमकदार और जवां बनी रहे, तो रात की स्किनकेयर रूटीन बेहद जरूरी है। रात के समय त्वचा खुद को रिपेयर करती है, ऐसे में कुछ नेचुरल देसी नुस्खें अपनाकर आप अपनी स्किन के टेक्सचर को भी बेहतर बना सकते हैं। यहां जानिए 3 असरदार चीजें जिन्हें रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा में निखार आएगा।

3 Things To Apply On Face At Night:

एलोवेरा और नारियल तेल

स्किन के लिए एलोवेरा और नारियल के तेल का कॉम्बिनेशन बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को हटाता है। अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा को अंदर तक पोषण भी मिलेगा और ये झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इस पेस्ट को रात भर लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से धो लें।

दही और शहद

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के डेड सेल्स को हटाकर निखार लाने में मदद करता है। वहीं, शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइर के रूप में काम करती है और ये स्किन को काफी हाइड्रेटेड भी रखती है। ये वाला नुस्खा यूज करने के लिए आपको एक चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना है। और उसे 20 मिनट बाद धो लेना है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन

गुलाब जल में स्किन को तरोताजा रखने के गुण होते हैं। वहीं ये पोर्स भी टाइट रखता है, वहीं ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करता है और डलनेस दूर करता है। ऐसे में रात को सोने से पहले इसका पेस्ट लगाना बहुत ही असरदार हो सकता है।

जरूर ही आपको रात को ये तीन चीजें चेहरे पर लगानी ही चाहिए, इससे आपकी स्किन हफ्ते दो हफ्ते में ही नियमित उपयोग के बाद एकदम चमकने लगेगी।

End of Article