लाइफस्टाइल

New Year 2023 Wishes For Friends: हम आपके दिल में रहते हैं.. न्यू ईयर मैसेज में बताएं हाल-ए-दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 10:01 AM IST

New Year Wishes For Friends: नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हर कोई अपने दोस्‍तों के साथ न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन का प्‍लान बनाने में जुटा है। अगर आप अपने दोस्‍तों से दूर हैं और उन्हें याद कर रहे हैं तो अपना हाल-ए-दिल आप उन्हें बता सकते हैं। आप न्‍यू ईयर की इन खास मैसेज से उन्‍हें हैप्‍पी न्‍यू ईयर 2023 की बधाई दे सकते हैं।

Image

न्यू ईयर मैसेज में बताएं हाल-ए-दिल, प्यारभरे मैसेज करें सेंड

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल में दे इस तरह से बधाई
  • इस तरह दे सकते हैं अपने खास लोगों को नए साल की बधाई
  • शायरियों से दे सकते हैं अपनों को बधाई

New Year Wishes For Friends: नए साल का इंतजार वैसे तो हम सभी को हर साल रहता है और हम सभी इसे धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन इस साल का न्‍यू ईयर सभी के लिए खास होने वाला है। दो साल कोरोना वायरस के कारण लोग नए साल को खुलकर सेलिब्रेट नहीं कर सके, लेकिन इस बार लोग 2023 का स्‍वागत खुलकर करना चाहते हैं। हम सभी यह जाते हैं कि साल 2023 सभी के लिए नई उम्‍मीदें, संभावनाएं और नई खुशियां लेकर आए। नए साल की खुशियां आप अपने दोस्‍तों के साथ भी खुलकर शेयर कर सकते हैं। अगर आप अपने दोस्‍तों से दूर हैं तो दिल को छू लेने वाली इन खूबसूरत शुभकामनाओं से उनके नए साल को बेहतर बना सकते हैं।

दोस्तों को भेजें ये शुभकामनाएं

स्वर्णिम बने भविष्य आपका

जीवन हो सुगम-सफल

एक नया संकल्प लेकर आप

नव वर्ष को बनाए उज्जवल ।

नए साल की ढे़र सारी बधाई

दिल से निकलल दुआ बा हमार,

जिंदगी में मिले खुशियां आपार,

गम ना रहे ना एको गो इहे गुंजाइश बा हमार!!

नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

1- मिले आपको शुभ संदेश,

धरकर खुशियों का वेश।

पुराने साल को अलविदा है भाई

आने वाले नववर्ष की हार्दिक बधाई

Happy New Year 2023

2- इस नए साल में आपकी हर मुराद

पूरी हो और भगवान आपका दामन

ढेर सारी खुशियों से भर दे

इन दुआओं के साथ आपको

नया साल मुबारक हो

Happy New Year 2023

3- हम आपके दिल में रहते हैं,

आपके सारे दर्द हंसकर सहते हैं,

कोई मुझसे पहले विश न करे आपको,

इसलिए सबसे पहले हैप्पी न्यू ईयर कहते हैं।

4- सूरज की तरह चमकती रहे आपकी जिंदगी

सितारों की तरह झिलमिलाये आंगन।

इन दुआओं के साथ नये साल की ढेर सारी शुभकामनाएं...

Happy New Year 2023

5- तेरी दोस्ती का साथ पा कर लगता है कि खुशनसीब हूं मैं।

रहे हम हमेशा ही साथ, यही कामना है मेरे दिल में ऐ जिंदगी मेरी।

Happy New Year 2023

6- काश ये साल ले कर आए हमारी दोस्ती के लिए नई खुशियां

आशा है बिताऊ मैं तेरे साथ न्यू ईयर की सारी खुशियां

Happy New Year 2023

7- नए साल के अवसर पर, बस एक चीज मैं भगवान से चाहता हूं

मेरे दोस्तों को बहुत सारी खुशियां दे। नया साल मुबारक हो दोस्तों।

Happy New Year 2023

8- उदास पलों को न याद रखना,

खुशी और हंसी को संभल कर रखना,

किसी के लिए पूरी दुनिया हो तुम,

ये हकीकत हमेशा याद रखना।

Happy New Year 2023

इन शुभकामनाओं के साथ दे सकते हैं अपने दोस्तों और खास लोगों को नए साल की बधाई। इन बधाईओं के सतह अपने जीवन के खास लोगों का नया साल और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article