लाइफस्टाइल

New Delhi Stampede: भगदड़ मचने पर कैसे बचा सकते हैं अपनी जान? जानें क्या करें और क्या नहीं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 16, 2025, 11:33 AM IST

भगदड़ एक खतरनाक स्थिति है, जिसमें अचानक बड़ी संख्या में लोग एक ही दिशा में भागने लगते हैं। भगदड़ में फंसने पर जान जाने का खतरा भी होता है। भगदड़ में अपनी जान बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Image

New Delhi Stampede

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायक भी हुए हैं। घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। भगदड़ की यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर रात 10 के करीब हुई। बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म पर अचानक से भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ में ज्यादातर लोग महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ नहाने जा रहे हैं और भगदड़ जैसी परिस्थियों से बचना चाहते हैं तो जान लें क्या करें और क्या न करें।

शांत रहें:

भगदड़ में फंसने पर घबराना नहीं चाहिए। शांत रहने से आप बेहतर तरीके से सोच पाएंगे और सही निर्णय ले पाएंगे।

अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखें:

भगदड़ में फंसने पर अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें। अगर कोई गिर जाए तो उसे उठाने में मदद करें।

दीवार या किसी मजबूत चीज का सहारा लें:

अगर आप भगदड़ में फंस गए हैं तो किसी दीवार या किसी मजबूत चीज का सहारा लें। इससे आप गिरने से बच जाएंगे।

अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर रखें:

भगदड़ में गिरने से बचने के लिए अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर रखें। इससे आपके सिर में चोट लगने का खतरा कम हो जाएगा।

अगर गिर जाएं तो उठने की कोशिश करें:

अगर आप भगदड़ में गिर जाएं तो तुरंत उठने की कोशिश करें। अगर आप उठने में असमर्थ हैं तो अपने शरीर को जितना हो सके उतना सिकोड़ लें और अपने हाथों से अपने सिर को ढक लें।

भीड़ के साथ चलें:

भगदड़ में भीड़ के विपरीत दिशा में भागने की कोशिश न करें। इससे आप और भी ज्यादा मुश्किल में फंस सकते हैं। भीड़ के साथ ही चलें, लेकिन अपनी गति को नियंत्रित रखें।

जगह खाली करने की कोशिश करें:

अगर आप भगदड़ से बाहर निकलने का रास्ता देख रहे हैं तो धीरे-धीरे उस तरफ बढ़ने की कोशिश करें। किसी को धक्का न दें और शांति से जगह खाली करने की कोशिश करें।

सुरक्षित जगह पर जाएं:

जब आप भगदड़ से बाहर निकल जाएं तो तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर जाएं।
Ritu raj
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article