Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023, Prakram Diwas, Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: देश के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126वी जयंती है। साल 1897 में आज के ही दिन उड़ीसा के कटक में सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया था और 'चलो दिल्ली' और 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का नारा दिया था। नेताजी की जन्म जयंती के मौके पर आप अपने करीबियों को खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं।
भारत सरकार द्वारा साल 2021 से 23 जनवरी को हर साल पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश के स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी योगदान था। उन्होंने आईसीएस (अब आईएएस) की परीक्षा को पास किया था। हालांकि, देश सेवा के लिए वह आईसीएस की नौकरी छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद गए थे। नेताजी कई साल तक कांग्रेस के सदस्य रहे थे। साल 1930 से लेकर 1931 तक वह कलकत्ता के मेयर रहे। वहीं, 1938 से 1939 तक वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे।
साल 1939 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। साल 1945 में प्लेन क्रेश में नेताजी का निधन हो गया था। पराक्रम दिवस के मौके पर आप अपने करीबियों को बधाई संदेश दे सकते हैं।
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti, Prakram Diwas 2023 Wishes
लिख रहा हूं मैं अजांम जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा इकंलाब लाएगा
मैं रहूं या न रहूं पर ये वादा है तुमसे मेरा कि
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा
हौसला बारूद रखते हैं
वतन के कदमों में जान मौजूद रखते हैं
हस्ती तक मिटा दे दुशमन की
हम फौजी हैं फौलादी जिगर रखते हैं
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें
जिसमें बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पे
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें
पराक्रम पर्व की शुभकामनाएं…
जिस व्यक्ति के अंदर ‘सनक’ नहीं होती
वो कभी महान नहीं बन सकता.
लेकिन उसके अंदर, इसके आलावा भी
कुछ और होना चाहिए...
अपने पराक्रम से एक एतिहासिक कहानी लिख दिया,
नेताजी ने देश के नाम अपनी जवानी लिख दिया.
पराक्रम पर्व की शुभकामनाएं…
वो पराधीनता का दौर था, जब युवा आजादी को अपना लक्ष्य मानते थे।
अब देश आजाद है, अब युवाओं का लक्ष्य, देश की तरक्की होनी चाहिए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं….
जिस व्यक्ति के अंदर ‘सनक’ नहीं होती,
वो कभी महान नहीं बन सकता।
लेकिन उसके अंदर, इसके आलावा भी,
कुछ और होना चाहिए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं….
देशभक्तों के खून में प्रेरणा बनकर आग लगाई है,
आजादी के खातिर ही नेताजी ने अपनी जान गवाई है.
पराक्रम दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं…
