लाइफस्टाइल

Nelson Mandela Quotes: जिंदगी संवार देंगी नेल्सन मंडेला की बातें, याद कर लें ये मोटिवेशनल कोट्स

Nelson Mandela Motivational Quotes: नेल्सन मंडेला का भारत के साथ गहरा जुड़ाव था। वह महात्मा गांधी को अपना प्रेरणास्रोत मानते थे और उन्होंने महात्मा गांधी की राह पर चलते हुए ही अहिंसा का मार्ग चुना था। मंडेला को 1990 में भारत सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया था।

Nelson Mandela Quotes in Hindi

नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार (Photo: Reuters)

Nelson Mandela Motivational Quotes in Hindi: रंगभेद के खिलाफ वैश्विक संघर्ष का सबसे प्रखर चेहरा और दक्षिण अफ्रीका को नई पहचान देने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला की आज पुण्यतिथि है। मानवाधिकार और समानता की लड़ाई को नई दिशा देने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित मंडेला का निधन 5 दिसंबर 2013 को हुआ था, लेकिन उनकी विरासत आज भी नस्लीय अन्याय के खिलाफ दुनिया की सबसे बुलंद आवाज बनी हुई है। नेल्सन मंडेला सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि साहस, त्याग और मानवीयता के प्रतीक भी माने जाते थे। उन्होंने सिखाया कि संघर्ष कितना भी कठिन क्यों न हो, न्याय और समानता की राह पर डटे रहना जरूरी है। नेल्सन मंडेला की पुण्यतिथि पर पढ़ें उनके 10 अनमोल विचार:

Nelson Mandela inspirational thoughts in Hindi

1. मैंने सीखा कि साहस डर की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि उस पर विजय है। बहादुर आदमी वह नहीं है जिसे डर नहीं लगता, बल्कि वह है जो डर पर विजय पा लेता है।

2. एक अच्छा दिमाग और अच्छा दिल हमेशा एक जबरदस्त संयोजन होता है। लेकिन जब आप उसमें एक साक्षर जीभ या कलम जोड़ते हैं, तो आपके पास कुछ बहुत खास होता है।

3. शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।

4. जैसे हम अपनी रोशनी को चमकने देते हैं, हम अनजाने में अन्य लोगों को भी ऐसा करने की अनुमति दे देते हैं।

5. पैसों से सफलता नहीं मिलती। पैसे कमाने की स्वतंत्रता से सफलता मिलती है।

6. जब किसी व्यक्ति को वह जीवन जीने के अधिकार से वंचित कर दिया जाता है जिसमें वह विश्वास करता है, तो उसके पास अपराधी बनने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है।

7. यह हमेशा असंभव सा लगता है जब तक कि पूरा न हो जाय।

8. कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की त्वचा के रंग, उसकी पृष्ठभूमि या उसके धर्म के कारण उससे नफरत करते हुए पैदा नहीं होता है।

9. लोगों को नफरत करना सिखाया जाता है, और अगर वे नफरत करना सीख सकते हैं, तो उन्हें प्यार करना भी सिखाया जा सकता है, क्योंकि प्यार इसके विपरीत की तुलना में मानव हृदय में अधिक स्वाभाविक रूप से आता है।

10. दृढ़ता, जिद्द और विश्वास से हम अपने हर सपने को पूरा कर सकते हैं।

11. यह वह समय नहीं है कि पीछे हटें। अब वह समय है जो हमने शुरू किया था उसके लिए आगे बढ़ाने का।

12. मुसीबतें किसी को तोड़ती हैं तो किसी को मजबूत भी बनाती हैं। कोई भी कुल्हाड़ी इतनी तेज नहीं होती कि वो लगातार प्रयास करने वाले के हौसले को तोड़ सके।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article