लाइफस्टाइल

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि में बनाकर खाएं ये स्पेशल कुरकुरी टिक्की, स्वास्थ्य लाभ के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 27, 2023, 03:23 PM IST

Navratri Vrat Recipes, How to make Sabudana Tikki: नवरात्रि के व्रत में साबूदाने का उपयोग बहुत किया जाता है। साबूदाना खाने के फायदे ये हैं कि इससे शरीर को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ एनर्जी भी मिलती है। अगर आप साबूदाने से बनने वाली व्रत की चीजों की रेसिपीज ढूंढ रहे हैं तो साबूदाना टिक्की बनाने की विधि, तरीका यहां देख सकते हैं।

Image

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि में बनाकर खाएं ये स्पेशल कुरकुरी टिक्की, स्वास्थ्य लाभ के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी

Navratri Vrat Recipes, How to make Sabudana Tikki: देश भर में मातारानी की जय जयकार हो रही है। नवरात्रि में भक्त नौ दिनों तक उपवास (Navratri Vrat in Hindi) करते हैं। हालांकि कुछ लोग फलाहार का सेवन भी करते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में फलाहार (What to eat in Navratri Fast) कर रहे हैं और रोजाना एक जैसा फलाहार न करके कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो अपनी रेसिपीज में बदलाव कर सकते हैं। यहां हम आपको साबूदाना टिक्की (Sabudana Tikki Recipe) की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। इस रेसिपी से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। अगर व्रत के दौरान आपको सिर भारी होने की शिकायत होती है तो ये टिक्की देर तक आपका पेट भरा रखेगी। इसे आप हरी चटनी या फिर दही या वेज रायते के साथ खा सकते हैं।

Sabudana Tikki Banane ki Vidhi in Hindi for fast

साबूदाने को फलाहार के रूप में कई तरह से बनाया जा सकता है। यहां देखिए साबूदाना टिक्की बनाने में किन-किन चीजों का इस्तेमाल होता है और इसे कैसे बनाते हैं।

साबूदाना टिक्की बनाने की सामग्री

  • साबूदाना- 500ग्राम
  • ऑयल- डेढ़ कप
  • उबला आलू- 2
  • हरी मिर्च- 3
  • धनिया पत्ता- आधा कप
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • मूंगफली- आधा कप

How To Make Sabudana Tikki (साबूदाना टिक्की कैसे बनाते हैं)

  1. सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ दें। दूसरी तरफ आलू को उबाल लें। फिर साबूदाना जब अच्छी तरह से थोड़ा फूल जाए तो उसे पानी से निकालकर छान लें।
  2. अब, एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें कूटी हुई फ्राइड मूंगफली, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और भीगा हुआ साबूदाना एक साथ मिक्स कर लें।
  3. इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाएं।कढ़ाई में तेल डालकर उसे गर्म होने दें।
  4. इधर आप, साबूदाना और आलू के मिश्रण की छोटी-छोटी गोल-गोल टिक्की बना लें।
  5. टिक्की को गर्म तेल में डालें और उसे तब तक डीप फ्राइ करें जब तक वह सुनहरी न हो जाए।

बस साबूदाने की कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्कियां तैयार हैं। अब आप टिक्कियों को मूंगफली की चटनी और दही के साथ खा सकते हैं।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article