लाइफस्टाइल

नवरात्रि व्रत में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें, थकान-कमजोरी से कैसे रहें दूर, एक्सपर्ट ने बताए स्मार्ट टिप्स

Navratri Vrat Mein Dehydration Se Kaise Bache: आपे अक्सर देखा होगा कि व्रत के दौरान बहुत से लोग काफी थक जाते हैं, उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कमजोरी बी महसूस होती है। ऐस में अक्सर लोगों इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि नवरात्रि व्रत के दौरान थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन से कैसे रहें सुरक्षित? चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं...

Image

नवरात्रि व्रत में डिडाइट्रेशन से बचने के लिए एक्सपर्ट टिप्स (PC- Ai)

Navratri Vrat Mein Dehydration Se Kaise Bache: नवरात्रि का समय सिर्फ पूजा-पाठ और भक्ति का नहीं, बल्कि खुद को शुद्ध रखने का भी मौका है। लेकिन व्रत के दौरान अचानक खाने-पीने की आदतें बदलना कई बार शरीर के लिए चुनौती बन जाता है। लंबे समय तक पानी न पीना या सीमित आहार लेने से थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अमृता अस्पताल, फरीदाबाद की डाइट एक्सपर्ट और क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट चारू दुआ कहती हैं कि व्रत का मकसद शरीर को कमजोर करना नहीं, बल्कि इसे संतुलित और स्वस्थ रखना है। थोड़ी प्लानिंग और सही हाइड्रेशन से आप पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान रह सकते हैं।

सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करें

चारू दुआ बताती हैं, 'व्रत में सिर्फ भूख मिटाना ही नहीं, शरीर को पानी और मिनरल्स देना भी जरूरी है।' इसलिए दिन की शुरुआत गुनगुने पानी या नींबू पानी से करें। यह न केवल हाइड्रेशन बढ़ाता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

प्राकृतिक ड्रिंक और इलेक्ट्रोलाइट्स अपनाएं

व्रत के दौरान नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों का जूस शामिल करना फायदेमंद होता है। ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और थकान कम करने में मदद करते हैं। इस तरह आप पूरे दिन ऊर्जा महसूस कर सकते हैं।

पानी वाले फल जरूर खाएं

तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे फल न केवल स्वाद में ताजगी लाते हैं, बल्कि शरीर को पानी और जरूरी मिनरल्स भी देते हैं। चारू दुआ कहती हैं, 'व्रत में सिर्फ सूखे फल या स्टार्च वाले भोजन पर निर्भर न रहें, इन ताजगी भरे फलों से शरीर तरोताजा रहता है।'

चाय, कॉफी और नमक का संतुलन

अधिक चाय, कॉफी और नमकीन व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं। इसलिए इनका सेवन सीमित रखें और हल्का, आसानी से पचने वाला भोजन चुनें।

दिनभर छोटे-छोटे अंतराल में पानी पीएं

भले ही प्यास न लगे, दिनभर छोटे-छोटे अंतराल पर पानी या अन्य हाइड्रेटिंग ड्रिंक लेना जरूरी है। इससे सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी से बचा जा सकता है।

लक्षण नजर आए तो तुरंत ध्यान दें

अगर लगातार थकान, चक्कर या मुंह सूखना महसूस हो, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत है। तुरंत तरल पदार्थ लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article