लाइफस्टाइल

Navratri Kala Chana Recipe: नवरात्रि पर काला चना कैसे बनाएं, देखें भंडारे वाले काले चलने बनाने का तरीका, क्या करें अगर चने भिगोना भूल गए हों

Navratri Kala Chana Recipe in hindi (भंडारे वाले काले चने कैसे बनाएं): नवरात्रि व्रत के अंतिम दिन काला चने का भोग हलवे और पूरी के साथ मां को लगता है। कन्या पूजन में भी ये प्रसाद रखा जाता है। यहां देखें नवरात्रि पर काला चना बनाने की रेसिपी। नोट करें भंडारे वाले काले चने कैसे बना सकते हैं। काला चना बनाने के लिए इसे 6 से 8 घंटे तक भिगोकर रखना होता है। लेकिन अगर आप भूल गए हैं तो उसका तरीका भी यहां जान सकते हैं।

Image

नवरात्रि पर काला चना कैसे बनाएं (Pic: iStock)

Navratri Kala Chana Recipe in hindi (भंडारे वाले काले चने कैसे बनाएं): नवरात्रि पर काले चने बनाना बहुत शुभ और पौष्टिक माना जाता है। ये माता को भोग लगाने और प्रसाद के रूप में बांटने में प्रयोग होते हैं। ये चने भंडारे के प्रसाद में भी मिलते हैं और सभी वैसे ही स्वाद के साथ इसे बनाना चाहते हैं। काला चना बनाने के लिए इसे 6 से 8 घंटे तक भिगोकर रखना होता है। लेकिन अगर आप भूल गए हैं तो उसका तरीका भी हम बता रहे हैं।

Navratri Kala Chana Recipe in hindi

सामग्री:

  • 1 कप काले चने (भिगोए हुए – 7–8 घंटे या रातभर)
  • 1–2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • सेंधा नमक स्वाद अनुसार
  • 1–2 चम्मच देसी घी या तेल
  • जीरा (½ छोटा चम्मच)
  • धनिया पत्ती सजाने के लिए
  • आधा चम्मच अमचूर पाउडर - वैकल्पिक

विधि:

  • भिगोए हुए चनों को प्रेशर कुकर में डालें, 2–3 सीटी तक उबाल लें। भाप निकल जाने दें।
  • एक पैन में घी गरम करें, जीरा डालें। उसमें अदरक और हरी मिर्च भूनें। अमचूर डालें।
  • उबले हुए चने और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • 5 मिनट धीमी आंच पर चलाकर हल्का सूखा कर लें।
  • ऊपर से धनिया पत्ती डालें और माता को भोग लगाएं।

अगर काला चना भिगोना भूल गए हों तो क्या करें

चनों को धोकर गर्म पानी में 1 घंटे के लिए ढककर रख दें। इससे वे थोड़े नरम हो जाते हैं। आप प्रेशर कुकर शॉर्टकट भी आजमा सकते हैं। धोकर चनों को सीधा कुकर में डालें। पानी डालकर 6–7 सीटी तक पकाएं। पकने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा, लेकिन चने गल जाएंगे।

अगर व्रत की रेसिपी नहीं है तो थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर उबाल सकते हैं, इससे जल्दी नरम हो जाएंगे। अगर आप व्रत में बेकिंग सोडा का वहम नहीं करते हैं तो इस ट्रिक को आजमा सकते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article