लाइफस्टाइल

Navratri Fasting Tips: पहली बार रख रहे हैं नवरात्रि व्रत? नोट करें स्मार्ट फास्टिंग टिप्स

Navratri Fasting Tips for Beginners: नवरात्रि का व्रत करना केवल आस्था और परंपरा का हिस्सा नहीं है। यदि आप पहली बार नवरात्रि का व्रत करना चाहते हैं, तो आपको कैसे व्रत की शुरुआत करनी चाहिए। व्रत के दिनों में क्या खाना चाहिए? यदि आप पहली बार व्रत रख रहे हैं, तो आपको ये लेख पढ़ना चाहिए।

Image

नवरात्रि व्रत के फास्टिंग टिप्स

Navratri Fasting Tips for Beginners: नवरात्रि का पर्व सिर्फ आस्था और भक्ति का ही नहीं, बल्कि शरीर और मन को शुद्ध करने का भी एक खास अवसर होता है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां की आराधना पूजा की जाती है। इन दिनों में लोग पूजन और व्रत करते हैं। यदि आप पहली बार नवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं, तो इससे जुड़ी सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। बिना तैयारी के व्रत रखने से कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में यहां दिए गए आसान टिप्स आपकी मदद करेंगे। इससे आप फिट रहते हुए पूरे 9 दिन का व्रत भली-भांति निभा सकते हैं।

नवरात्रि व्रत से पहले की तैयारी

नवरात्रि का व्रत शुरू करने से पहले अपने शरीर को तैयार करना जरूरी है। इसके लिए आप एक-दो दिन पहले से ही हल्का और सात्विक भोजन लेना शुरू कर दें। इन दिनों में आपको ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना छोड़ देना चाहिए। ताकि शरीर को खाने में अचानक हुए बदलाव का झटका न लगे।

बैलेंस डाइट लें

व्रत के दौरान सिर्फ भूखे रहना ही काफी नहीं है, बल्कि इस दौरान आपको फलाहार में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। नवरात्रि के व्रत करते हुए फलाहार में आप फल, दूध, दही, साबूदाना, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये सभी चीजें आपके शरीर को ऊर्जा देती हैं।

हाइड्रेशन का ध्यान रखें

व्रत करते समय लोग नमक का सेवन करते हैं इसलिए अक्सर लोग व्रत में पानी कम पीते हैं, जिससे आपको कमजोरी फील हो सकती है। इसलिए व्रत के दौरान दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और नींबू पानी पीते रहें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और बॉडी में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी।

ज्यादा मेहनत न करें

व्रत के दौरान भारी वर्कआउट या ज्यादा शारीरिक मेहनत से बचना चाहिए। क्योंकि इस समय शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है। इसलिए इन दिनों में हल्का योग, मेडिटेशन या प्राणायाम करना बेहतर रहेगा। इससे आपका मन शांत रहेगा और शरीर भी फिट बना रहेगा।

नवरात्रि का व्रत सिर्फ धार्मिक नियमों का पालन करने का ही पर्व नहीं है, बल्कि खुद को अनुशासित और संतुलित रखने का भी समय है। यदि आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो न सिर्फ आपका व्रत सफल होगा, बल्कि आप खुद को ज्यादा एनर्जेटिक और सकारात्मक महसूस करेंगे। इस नवरात्रि के व्रत में भक्ति के साथ-साथ अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें और इस पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article