National Youth Day 2024 Date and Theme in Hindi: भारत युवाओं का देश है, और लगातार विकास करते इस देश के सुनहरे भविष्य में हमेशा बड़ा हाथ युवाओं के साथ साथ स्वामी विवेकानंद का भी रहेगा। जिन्होंने अपने जीवन में और उसके बाद भी लोगों को सही मार्ग पर चलना और तरक्की करने की सीख थी। इसलिए हर साल स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के दिन ही राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है। स्वामी जी हर वर्ग के लोगों के लिए सालों से प्रेरणा का सागर रहे हैं, जिनका नाम भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल है। और ऐसे महान पुरुष को सम्मान प्रदान करने और हमेशा युवाओं के दिल में जीवित रखने के लिए हर साल 12 जनवरी की तारीख को राष्ट्रीय युवा दिवस तो स्वामी विवेकानंद जयंती सेलिब्रेट की जाती है। यहां देखें नेशनल यूथ डे का महत्व, हिस्ट्री और इस साल की थीम क्या है।

Swami Vivekananda Jayanti
National Youth Day History, राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास
साल 1984 में भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि तो उनके द्वारा किए गए कामों को सादर प्रणाम करने और याद रखने के उद्देश्य से इस दिन की शुरुआत की थी। साल 1985 से हर साल 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे मनाया जाता है, जिसमें स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनके द्वारा दिए गए जीवन के ज्ञान, शिक्षा आदि को याद किया जाता है। और युवाओं से अपील की जाती है कि, वे स्वामी के बताए मार्ग पर चल अपना और देश का विकास करें।

Happy National Youth Day 2024 Quotes
National Youth Day 2024 Theme in Hindi, नेशनल यूथ डे 2024 की थीम क्या है
इस साल के राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम है, 'इट्स ऑल इन द माइंड' जिसका हिंदी में अर्थ है कि, सब कुछ आपके दिमाग में है। यानि अगर आप अपने दिमाग से कुछ ठान लें, तो उसे पूरा करने में आपको कोई रोक नहीं सकता है। और किसी भी परिस्थिति को सकारात्मक या नकारात्मक तरीके से ट्रीट करना है या नहीं ये भी केवल आप ही के दिमाग में है। अगर आपने किसी चीज को कठिन मान लिया है, तो भले ही वो आसान भी हो आपको कठिन ही लगेगी। इसलिए हर स्थिति को अपने दिमाग से सकारात्मक तरीके से अपनाएं और अच्छा करने की ओर अग्रसर रहे।
