लाइफस्टाइल

National Youth Day 2023: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें डेट व कैसे मनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 12:04 PM IST

When is National Youth Day Celebrated: अपने ज्ञान के जरिए दुनिया को अध्यात्म का संदेश देने व युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने वाली स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नेशनल यूथ डे मनाया जाता है। यहां देखें राष्ट्रीय युवा दिवस की तारीख और इसका महत्व। साथ ही जानें राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरूआत किस वर्ष से हुई थी।

Image

National Youth Day 2023: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें डेट व कैसे मनाएं

National Youth Day 2023 Date: किसी भी देश के उज्जवल और गौरवशाली भविष्य की नींव रखते वक्त, उस देश का युवा बहुत अहम किरदार निभाता है। क्योंकि जब तक सूझबूझ से फैसले करने वाला, सबको एक साथ लेकर चलने वाला और देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह रखने वाला युवा नहीं होगा। देश कभी भविष्य में तरक्की की सीढ़ी चढ़ ही नहीं पाएगा। ऐसे ही विचारों से दुनिया को प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर इस महान विचार और युवाओं के जज्बे, जुनून का उत्सव, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हर वर्ष अलग अलग थीम के साथ स्वामी विवेकानंद और युवाओं को समर्पित ये दिन बड़े उल्लास से मनाया जाता है। बता दें कि भारत को युवाओं का देश भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे देश की 66 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष की उम्र से कम की है। यानी की न केवल देश का बल्कि ये युवा दुनिया का भी भविष्य है। और इनके विचारों और बाजुओं में देश को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और वैश्विक ताकत बनाने की हुनर है। जानिए राष्ट्रीय युवा दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें

कब और क्यों मनाया जाता है यूथ डे?

हर साल 12 जनवरी के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1863 में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। और यूथ डे उन्हीं को समर्पित किया गया है। इस दिन की शुरुआत 1984 में भारत सरकार द्वारा हुई थी। जिसके पीछे का उद्देश्य भारत के युवा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत करवाना अथवा स्वामी जी की छवि को सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में स्थापित करने का था।

युवा दिवस का स्वामी विवेकानंद से क्या संबंध है?

25 साल की छोटी उम्र में ही कोलकाता के बंगाली परिवार में जन्में नरेंद्र नाथ दत्त ने सांसारिक मोह और बंधनों का त्याग करके सन्यासी जीवन जीने का फैसला कर लिया था। जो बाद में विश्व भर में विख्यात और प्रभावी आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद नाम से पहचाने जाने लगे। स्वामी विवेकानंद इतनी सी उम्र में सिर्फ संसार त्यागने वाले सन्यासी ही नहीं थे। बल्कि वे धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य, शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता भी थे। जिन्होंने देश और दुनिया को नए आयामों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

स्वामी विवेकानंद के इसी प्रभावी व्यक्तित्व और युवाओं में उनके जैसा बनने की लॉ को जिंदा रखने के लिए। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बड़ी सकारात्मकता और खुशी के साथ मनाया जाता है।

When is International Youth Day

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को 12 अगस्त को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा युवा दिवस मनाने के तौर पर चुना गया था और इस दिन विश्व में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सबसे पहले साल 2000 में इस दिवस का आयोजन शुरू हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article