लाइफस्टाइल

National Farmers Day 2025 Quotes: राष्ट्रीय किसान दिवस पर करें अन्नदाता को सलाम, यहां पढ़ें कोट्स, मैसेज

National Farmers Day 2025 Quotes: राष्ट्रीय किसान दिवस हमारे अन्नदाता के संघर्ष, मेहनत और योगदान को याद करने का अवसर है। हर साल 23 दिसंबर को देश में राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers’ Day) बड़े सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाता है। यहां पढ़ें राष्ट्रीय किसान दिवस के शुभकामना संदेश, कोट्स, मैसेज...

Image

राष्ट्रीय किसान दिवस 2025

National Farmers Day 2025 Quotes: हर साल 23 दिसंबर को देश में राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) बड़े सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे अन्नदाता के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने हमारी थालियां भरने से लेकर अर्थव्यवस्था की नींव मजबूती तक सबकुछ संभव किया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म भी 23 दिसंबर को हुआ था। जिन्हें किसानों के प्रधानमंत्री के नाम से जाना जाता था। किसानों के जीवन में उनके अतुलनीय योगदान और कृषि क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए हर साल उनके जन्मदिन के दिन किसान दिवस मनाया जाता है। आज राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर पढ़ें धन्यावाद, शुभकामना संदेश, कोट्स और मैसेज...

राष्ट्रीय किसान दिवस के कोट्स - National Farmers Day 2025 Quotes

1. मिट्टी से सोना उगाने वाला किसान ही असली नायक है।

2. अन्नदाता की मेहनत हमारी थाली की अमूल्य धरोहर है।

3. किसान धरती को सींचता है, जीवन को संजीवनी देता है।

4. किसान ही असली हीरो है, जो बिना शोर मचाए पूरे देश को जीवन देता है।

5. खेती और किसान की मेहनत से ही समाज और देश का विकास संभव है।

राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय किसान दिवस 2025 की शुभकामनाएं

6. जो खेतों में मिट्टी से खेलकर अन्न पैदा करता है, वही असली राष्ट्रभक्त है।

7. मिट्टी से उठकर आसमान तक जाता है नाम,

किसान की मेहनत को मेरा सलाम।

8. हर मौसम से लड़कर भी जो मुस्कुराए,

वही किसान है जो सारे देश को खिलाए।

9. पसीने की बूंदों से लिखी जाती है कहानी,

किसान के बिना अधूरी है जिंदगानी।

10. किसानों के बिना कोई देश आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।

11. अन्न का हर एक दाना, हर एक फल किसान की मेहनत की कहानी कहता है।

राष्ट्रीय किसान दिवस 2025

राष्ट्रीय किसान दिवस 2025

12. किसान का संघर्ष हमें सिखाता है कि कठिनाइयों से भागना समाधान नहीं।

13. किसान की लगन, धैर्य और त्याग से ही राष्ट्र मजबूत होता है।

14. किसान का परिश्रम देश के हर नागरिक के जीवन में समृद्धि लाता है।

15. किसान की मेहनत हमें सिखाती है कि असली सफलता मेहनत से ही मिलती है।

अपनी मेहनत और लगन से देश की मिट्टी को सींचने वाले किसान (अन्नदाता) भाईयों-बहनों को राष्ट्रीय किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article