लाइफस्टाइल

Munakka Ke Fayde: सौंदर्य का छुपा खजाना है ये छोटा सा मेवा, रोज खाने से मिलेंगे चमकती त्वचा और बाल

Munakka Ke Fayde (मुनक्का के फायदे): ड्राई फ्रूट हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, ये आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या ड्राई फ्रूट्स आपकी सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। जी हां आज हम आपको एक ऐसा मेवा बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन रोजाना करने से आपकी स्किन और बाल चमकदार होते हैं।

Image

Munakka ke fayde

Munakka Ke Fayde (मुनक्का के फायदे): मुनक्का भले ही दिखने में छोटी-सा है, लेकिन इसके अनेक फायदे होते हैं। घरेलू नुस्खों में अक्सर बताया जाता है कि मुनक्के को भिगोकर खाने से त्वचा चमकदार होती है, और शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा ये आपका कमजोर शरीर को ताकतवर बनाने का काम भी करता है। ‘मुनक्का’ जिसे काली किशमिश भी कहा जाता है, जो एक सूखा हुआ अंगूर है। यह विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसका सेवन करने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

त्वचा की सेहत में सुधार

मुनक्का में लिपिड (वसा) कम करने वाले गुण और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपकी स्किन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रंगत में सुधार करने और स्किन पर आने वाले उम्र के असर को कम करने में मदद कर सकता है।

बालों की सेहत में सुधार

चरक संहिता की मानें तो, मुनक्का में आयरन और विटामिन-बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही मुनक्का में मौजूद आयरन बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। यदि आपको बाल झड़ने और टूटने की समस्या है, तो आप रोजाना अपनी डाइट में मुनक्का को शामिल कर सकते हैं।

दूर होगी शारीरिक कमजोरी

मुनक्का में पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन भी भरपूर होता है, जो आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता है। यही कारण है कि रोजाना मुनक्का का सेवन दूध के साथ करने से आपको थकान और कमजोरी से जल्द राहत मिलती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article