लाइफस्टाइल

घूल-मिट्टी, पॉल्यूशन से स्किन हो गई है डल, आज ही मुल्तानी मिट्टी के फेसपैक का करें इस्तेमाल, निखर उठेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 16, 2023, 04:53 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल करने से डल स्किन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Image

मुल्तानी मिट्टी फेसपैक (Source:istock)

Summer Skin care: गर्मी के मौसम में तेज धूप और घूल-मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से स्किन डल हो जाती है। तेज धूप की वजह से स्किन ड्राई होने लगती हैं। इसलिए गर्मियों में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। स्किन की देखभाल के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल करने से डल स्किन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी फेस पैक तैयार करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए कैसे तैयार करें मुल्तानी मिट्टी फेस पैक।

दूध और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

स्किन टोन को बेहतर बनाने और मुहांसे, टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप दूध और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2-3 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 10-12 मिनट के लिए इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आप मुलायम त्वचा पा सकेंगी।

शहद और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

झुर्रियों और क्रो फीट की समस्या को दूर करने में शहद और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बेहद कारगर साबित होता है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में 1 चम्मच गुलाब जल और 1/2 चम्मच शहद मिलाएं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने के बाद चेहरे को धो लें।

हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

रिंकल्स, फाइन लाइन्स, पिंपल और झुलसी स्किन को ठीक करने के लिए आप हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article