लाइफस्टाइल

चेहरे की खोई रौनक को लौटा सकता है मुल्तानी मिट्टी का यह नुस्खा, कुछ ही दिनों में स्किन पर दिखेगा ग्लो

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 24, 2024, 07:01 AM IST

Multani Mitti For Skin Care: स्किन की देखभाल के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। ऐसे में आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी फेस पैक के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Multani mitti face pack for glowing skin

Multani Mitti For Skin Care: स्किन की सही देखभाल ना की जाए तो त्वचा बेजान सी दिखने लगती है। स्किन पर डेड स्किन सेल्स जमने लगते हैं और चेहरा का नूर छिन जाता है। डल और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए ज्यादार लोग फेस पैक और तमाम कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन डल स्किन से छुटकारा दिलाने में घरेलू नुस्खे ही कारगर साबित होते हैं। स्किन केयर के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरे पर दिखने वाले दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। मुल्तानी मिट्टी को स्किन केयर के लिए कई तरह से यूज किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से एक्सेस ऑयल को कम करता है और स्किन की खोई चमक को लौटाता है। आज हम आपको स्किन की देखभाल के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Multani Mitti For Skin Care in Hindi

मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल

डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर चेहरे को धो लें। स्किन पर ग्लो दिखेगा।

मुल्तानी मिट्टी और दूध

मुल्तानी मिट्टी में ठंडा दूध लगाने से स्किन से झाइयों और दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से टैनिंग की समस्या दूर होगी।

मुल्तामी मिट्टी और शहद

इसका फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें और फिर उसमें जरूरत के हिसाब से शहद मिलाएं। इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से स्किन का रूखापन कम होगा और स्किन टाइट होगा।

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर

टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के गूदे को साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। जब ये सूख जाए तो चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर चमक देखने को मिलेगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article