Mukesh Ambani Veg diet plan: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे (Asia's richest man) अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को आखिर कौन नहीं जानता? मुकेश दुनिया के उन चंद लोगों की गिनती में शामिल हैं, जिन्होंने ज़मीन से उठकर दुनिया में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। हालांकि काम के साथ साथ मुकेश के सादगी और शांति से भरे व्यक्तित्व और बेहतरीन जीवनशैली (Mukesh Ambani lifestyle) के भी हर जगह खूब चर्चे हैं। लग्जरी से भरी जीवनशैली के विपरीत मुकेश का व्यक्तित्व और उनके खानपान (Ambani diet plan) की आदतें बेहद साधारण हैं।
मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को बड़े बड़े रेस्टोरेंट्स में जाने के बजाय मुंबई की सड़को का वड़ा पाव खाना पसंद है। बिजी जिंदगी से वक्त मिलते ही दोनों एक साथ साधारण (What Mukesh Ambani eats in a day) शाकाहारी खाना खाते हैं। जी हां मुकेश अंबानी प्योर वेजीटेरियन हैं, हालांकि वे अंडा खाते हैं लेकिन किसी भी प्रकार की मांस-मछली और अन्य (Mukesh Ambani vegetarian) मांसाहारी खाने वे निश्चित दूरी ही बनाकर रखते हैं। विदेश यात्रा करने पर भी मुकेश घर का शुद्ध शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि, एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति और उसका परिवार आखिर दिन भर में कौन से पकवान खाते हैं -
Mukesh Ambani Favorite food, मुकेश अंबानी को क्या खाना पसंद है
मुकेश अंबानी ही नहीं उनका पूरा परिवार ही खाने पीने से लेकर खाना खिलाने तक के बड़े शौकीन हैं। अगर आप भी अक्सर ये सोचते हैं कि इंडस्ट्री की सबसे शाही पार्टीज होस्ट करने वाले बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी आखिर खाने में क्या क्या खाते होंगे? तो बता दें कि मुकेश अंबानी का पसंदीदा खाना सुनकर बेशक आप भी हैरान रह जाएंगे। अवश्य ही ये बहुत अविश्वनीय लग सकता है लेकिन जान लीजिए कि मुकेश अंबानी को दुनिया भर की टेस्टी डिशेज छोड़कर घर की बनी दाल, रोटी, सब्जी और चावल ही सबसे ज्यादा पसंद हैं। नीता अंबानी की एक पोस्ट के अनुसार अंबानी हाउस दुनिया का सबसे बेहतरीन फुड डेस्टिनेशन है। वहीं मुकेश अंबानी को घर का सादा गुजराती खाना बहुत ज्यादा पसंद है।
What does Mukesh Ambani eats in a day, दिन भर में क्या खाते हैं मुकेश अंबानी
- भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी रोज़ सुबह नाश्ते में पपीता का जूस और सेहत से भरपूर फल खाना पसंद करते हैं। साथ ही वे कई बार ब्रेकफास्ट में दलिया, दही और रोटी भी खाते हैं।
- लंच में मुकेश सूप और सलाद के साथ साधारण घर की रोटी और कोई भी हेल्दी सब्जी का सेवन करते हैं।
- रात के खाने में मुकेश अंबानी अक्सर भात शाक खाना पसंद करते हैं।
- इसी के साथ मुकेश अंबानी को सड़क वाली चाट बेहद अच्छी लगती है। स्वाद के चटखारों के लिए मुकेश वडा पाव, पानी पुरी, टिक्की खाते हैं।
- इडली-सांबर भी मुकेश की पसंदीदा डिश की लिस्ट में शामिल है। अक्सर रविवार वाले दिन मुकेश सुबह नाश्ते में इडली सांबर खाते हैं।
पूरा अंबानी परिवार है शुद्ध शाकाहारी
मुकेश और नीता अंबानी के साथ साथ उनके तीनों बच्चे आकाश, अनंत और ईशा भी शुद्ध शाकाहारी खाना ही पसंद करते हैं। इंडियन के साथ मुकेश अंबानी के परिवार को थाई खाना भी अच्छा लगता है, तथा मुकेश कई बार उनके साथ साथ नई नई शाकाहारी डिशेज ट्राई करते रहते हैं। इसी के साथ जान लीजिए कि, मुकेश उनकी पत्नी और बच्चे किसी तरह की शराब का सेवन करते हैं। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि, मुकेश अंबानी खाना खाने के शौकीन तो हैं ही मगर उन्हें खाना बनाना भी बड़े अच्छे से आता है। तथा उन्हें जब भी समय मिलता है, वे बड़े चाव से अपनी मां कोकीला बेन की खास रेसिपी को फॉलो कर खाना बनाते हैं। मुकेश अंबानी को खाना इतना पसंद है कि, वे दिन भर में 5 से 7 कोर्स वाली मील को मिठाई के साथ आसानी से चट कर जाते हैं।
