लाइफस्टाइल

Muharram Quotes & Wishes 2024: या हुसैन! तेरी शहादत,है ईमान की शान...मुहर्रम के मौके पर अपनों को भेजें ये शायरी और कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 17, 2024, 06:50 AM IST

Muharram Quotes & Wishes 2024: मुहर्रम इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद करते हुए एक दूसरे को मैसेज, कोट्स, शायरी भेजते हैं।

Image

Muharram Quotes & Wishes 2024

Muharram Quotes & Wishes 2024: इस्लाम धर्म में मुहर्रम का महीना सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक, मुहर्रम इस्लामी साल यानी हिजरी साल का पहला महीना होता है। इस साल 17 जुलाई को मुहर्रम मनाया जा रहा है। मुहर्रम का महीना मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास होता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस महीने को अल्लाह का महीना कहा था। इस महीने को पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत के रूप में भी मनाया जाता है। मुहर्रम के 10वें दिन को आशूरा कहा जाता है, इस दिन ही इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इस्लाम की मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि अशुरा के दिन इमाम हुसैन का कर्बला की लड़ाई में सिर कलम कर दिया था और उनकी याद में इस दिन जुलूस और ताज़िए निकालने की रिवायत है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद करते हुए एक दूसरे को मैसेज, कोट्स, शायरी भेजते हैं। यहां देखें मुहर्रम के कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज।

मुहर्रम शायरी 2024 - MUHARRAM SHAYARI

या हुसैन! तेरी शहादत,है ईमान की शान।

तेरे जैसा बहादुर,दुनिया में कोई नहीं हुआ।

आज भी तेरे अकीदे पर,लाखों लोग चलते हैं।

मुहर्रम हम सब मिलकर शहीदे कर्बला की याद में

नमाज, मातम और मजलिस में शामिल होते हैं।

या हुसैन! आपकी शहादत ने हमें सिखाया है

कि कैसे तकलीफ में आपने हमें बचाया है।

Youm-E-Ashura

कर्बला की रेत पर बिखरी जो हुसैन की लाश,

हर ज़र्रा कह रहा था, हुसैन हम शर्मिंदा हैं।

रूहें भी आज रोईं, हर शब गम में डूबी,

कर्बला की मिट्टी आज भी नम है हुसैन की कुर्बानी से।

Muharram Mubarak 2024

लुटा के अपने घर-बार कर्बला में,

हुसैन ने जमाने को इंसानियत का सबक दिया।

कर्बला की रूहानी जमीं पे, हुसैन का है नाम,

जो वफा का पैगाम लाए, उसे हुसैन कहते हैं।

मुहर्रम के मौके पर याद करो वो कुर्बानी

जो सिखा गया सही मतलब इस्लाम की

जमाना हुसैन का सर दे के दो जहां की हुकूमत खरीद

ली महंगा पड़ा यजीद को सौदा हुसैन का।

मुहर्रम कोट्स इन हिंदी - MUHARRAM QUOTES IN HINDI

जिसने हक के लिए सिर कटाया,

उस हुसैन को सलाम हमारा।

कर्बला की जमीं पे जो लहू बहा, हुसैन का,

उसकी हर बूंद ने, जमाने को रास्ता दिखाया।

Youm-E-Ashura 2024

कर्बला की धरती पर, हुसैन का लहू बहा,

सच्चाई की राह में, उन्होंने शहादत पाया।

या हुसैन! तेरी शहादत, हमेशा रहेगी याद,

तेरे ही नक्शे कदम पर, चलेंगे हम सदा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article