लाइफस्टाइल

Motivational Quotes, Images: तू खुद की खोज में निकल...लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हौसला बढ़ाते हैं ये अनमोल विचार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2023, 08:01 PM IST

Motivational Quotes, Images For Success In Hindi: आप कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि, निरंतर लक्ष्य के प्रति निरंतर परिश्रम के साथ बढ़ते जाएं। जब भी आपका हौसला कमजोर हो आप इन मोटिवेशनल कोट्स को पढ़ हौसला अफजाई कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए शानदार मोटिवेशनल कोट्स और शायरी लेकर आए हैं।

Image

Motivational Quotes, Images: मोटिवेशनल कोट्स, इमेजस, वॉलपेपर्स

Motivational Quotes, Images For Success In Hindi: जिंदगी में आप कितनी बार हारे ये मायने नहीं रखता, क्योंकि आप जीतने के लिए पैदा हुए हैं....आप अपनी कड़ी मेहनत व संघर्ष से बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप अपने किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयार कर रहे हैं, लेकिन आपको बार बार निराश होना पड़ रहा है, तो भी आप हार ना मानें। एक ना एक दिन जरूर सफलता आपके कदमों में होगी, बस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पहले से बेहतर प्रयास और मेहनत करते हैं।

यहां हम आपके लक्ष्य के प्रति आपके हौसले बुलंद करने के लिए शानदार कोट्स और शायरी लेकर आए हैं। जब आपको लगे कि आप हिम्मत हार रहे हैं, इन कोट्स को पढ़ लें। यकीन मानिए आप एक दिन जरूर सफल होंगे।

Motivational Quotes, Images For Success In Hindi

- दर्द, गम, डर जो भी है बस तेरे अंदर हैं, खुद के बनाये पिंजरे से निकल कर देख, तू भी एक सिकंदर हैं।

- लूट लेते हैं अपने ही, वरना गैरों को कहा पता, इस दिल की दीवार कहाँ से कमज़ोर हैं।

Motivational For Success

- बारिश की बूंदें भले ही छोटी हों, लेकिन उनका लगातार बरसना, बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है, वैसे ही हमारे छोटे छोटे प्रयास भी, जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

- मैं वो खेल नहीं खेलता, जिसमे जीतना फिक्स हो, क्योंकि जीतने का मजा तब हैं, जब हारने का रिस्क हो।

Motivational Quotes For Empoloyees

- पीठ हमेशा मजबूत रखनी चाहिए, क्यूंकि शाबासी और धोखा, दोनों पीछे से ही मिलते हैं।

- जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी, उस काम को करने में हैं, जिसे लोग कहते हैं।

Motivational Quotes For Work

दुनिया की कोई परेशानी, आपके साहस से बड़ी नहीं है।

क्रोध के समय थोड़ा रुक जाएं, और गलती के समय थोड़ा झुक जाएं, तो दुनिया की सब समस्याएं हल हो जाएगी।

Motivational Quotes For Students

- ये कभी मत सोचना की जो तेज बोलते है वे शक्तिशाली ही हो, और जो धीमे बोलते हो वे कमजोर हो।

- कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं।

Motivational Quotes For Office

- तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए हताश है, तू चल तेरे वजूद की समय को भी तलाश है।

- शब्द मेरी पहचान बने तो बेहतर है. चेहरे का क्या है, वह तो मेरे साथ ही चला जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article