लाइफस्टाइल

Motivational Quotes: जिसका लक्ष्य महान होता... जिंदगी में मिल जाएगा सफलता का हर मुकाम, हिंदी में पढ़े बेस्ट Success कोट्स व शायरी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 17, 2023, 08:39 PM IST

Motivation Quotes and shayari in Hindi (हिंदी में मोटिवेशनल कोट्स): सफलता हासिल करने की चाह हर कोई रखता है, लेकिन सफल वही होता है, जो मेहनत करता है। जिंदगी में सफल होने के लिए देखें बेस्ट मोटिवेशनल शायरी और कोट्स, जिन्हें पढ़कर बेशक आपकी जिंदगी जोश और जुनून से भर जाएगी।

Image

Motivational quotes for success see best success shayari in hindi

Motivational Success Shayari and Quotes in Hindi: जिंदगी में सफल होने के लिए मेहनत, जज्बा और जुनून सब कुछ भरपूर मात्रा में चाहिए होता है। क्योंकि बेशक जीवन में हर कोई (Motivational quotes) सफल होना चाहता है, लेकिन सफलता हासिल करने के लिए जी जान लगाना अत्यंत आवश्यक होता है। हालांकि कई बार जीवन (Success shayari) में ऐसे मौके हमारे सामने आ जाते हैं, जब सफल होने की इच्छा तो होती है। लेकिन जीवन में काम करने की प्रेरणा का नाश हो जाता है, ऐसे ही मौको के लिए यहां देखें शानदार मोटिवेशनल कोट्स (Motivational quotes), मेसेज (Message) और शायरी (Shayari) जिन्हें पढ़ बेशक आपको जिंदगी में सफल होने का जज्बा मिले।

Best Motivational Quotes and Shayari in Hindi

- जिसका ध्यान अपने लक्ष्य पर होगा

वही चुनौतियो के सामने खड़ा होगा।

- जिसका लक्ष्य बड़ा होता है

उसके कदमो में सारा जहां होता है।

- यूँ ज़मीन पर बैठकर क्यों आसमान

देखता है पंखो को खोल ज़माना सिर्फ

उड़ान देखता है।

Success Shayari

- जो खोया है उससे बेहतरीन पाएंगे,

सब्र रख मेरे दोस्त अपने भी दिन आएँगे।

- काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,

यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है, जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।

- वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे,

कल क्या होगा कभी मत सोचो, क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल ले।

How to successful Messages in Hindi

- बेहतर से बेहतर कि तलाश करो, मिल जाए नदी तो समंदर कि तलाश करो,

टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से, टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।

- कड़ी से कड़ी जोड़ते जाओ तो जंजीर बन जाती है मेहनत पे मेहनत करते जाओ तो तकदीर बन जाती है।

- सफलता की राह में अक्सर रूकावटें तो आती ही है पर यहां मंजिल भी उन्हीं को मिलती है जो हार नहीं मानते ।

- ना थके है अभी पैर, न ही हिम्मत हारी है,

हौंसला है जिंदगी में कुछ कर दिखाने का इसलिए तो अभी सफर जारी है ।

सफल होने के लिए जज्बा और हिम्मत चाहिए, तो ये मोटिवेशनल कोट्स, मेसेज और शायरी आपके लिए बहुत ही बढ़िया साबित हो सकती है। आप इन मेसेजेज को ये शायरियां भेज, उन्हें भी जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा दे सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article