लाइफस्टाइल

Mother’s Day 2025: मदर्स डे कब है 2025 में, नोट करें मातृ दिवस की डेट और कर लीजिए मां को गिफ्ट देने की तैयारी

Mother’s Day 2025 Date (मदर्स डे कब है 2025 में): मां के प्रेम को तो उस तरह नहीं लौटाया जा सकता है जैसे उसने दिया था लेकिन उसके समर्पण और प्यार के सम्मान के तौर पर एक दिन मां के नाम किया गया है, जिसे मदर्स डे कहते हैं। आइए जानते हैं इस खास दिन के बारे में और इस बार क्या होने वाली है मदर्स डे की तारीख।

Image

Mother’s Day 2025 date

Mother’s Day 2025 Date (मदर्स डे कब है 2025 में): मदर्स डे अब लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाता है, कई देशों इस दिन छुट्टी भी होती है। पूरे समाज पर पड़ने वाले मां के प्रभाव को और मातृत्व की अहमियत को समझने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में ईस्टर के पहले पड़ने वाले लेंट के दौरान चौथे रविवार को मनाते हैं। वहीं कई अरब देशों में 21 मार्च को मदर्स डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कैसे हुई, इतिहास में इसकी कहानी के कई सिरे खुलते हैं। आइए जानते हैं।

मदर्स डे 2025 डेट (Mother’s Day 2025 Date)

हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला ये त्योहार साल 2025 में 11 मई को पड़ रहा है। अमेरिका में मां को कार्नेशन का फूल देकर मनाया जाने वाला ये त्योहार भारत में कुछ ज्यादा भावनात्मक है। ये दिन मां और बच्चों के बीच के रिश्ते को कुछ हद तक मजबूत करने में भी भूमिका निभाता है।

मदर्स डे का इतिहास (History Of Mother’s Day In Hindi)

प्राचीन ग्रीक सभ्यता में देवताओं की मां रिया के सम्मान में मनाने ऐसे ही एक दिन को मनाने के कुछ पुराने सबूत मिलते हैं। जिस मदर्स डे को हम मनाते हैं इसकी शुरुआत तो कुछ पुरानी है लेकिन पहली बार इसे 1905 में मनाया गया था। अमेरिका में ऐना जार्विस नाम की एक महिला ने पहली बार अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर इसे मनाया। बाद में जार्विस ने मदर्स डे को अमेरिका में पहले राष्ट्रीय अवकाश और फिर बाद में अंतर्राष्ट्रीय अवकाश के रूप में स्थापित करने के लिए अभियान चलाया। 8 मई, 1914 को, अमेरिकी कांग्रेस ने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में नामित करने के लिए एक कानून पारित किया और इसके अगले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मदर्स डे को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article