लाइफस्टाइल

Mother Teresa Motivational Inspirational Quotes: हर हाल में मिलेगी सफलता, अगर आज ही गांठ बांध ली Mother Teresa की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 21, 2025, 07:03 AM IST

Mother Teresa Motivational Inspirational Quotes: ममता की मूरत मानी जाने वाली मदर टेरेसा के विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं, जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।

Image

मदर टेरेसा का प्रेरक विचार (Image: X)

Mother Teresa Motivational Inspirational Quotes: मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक नन थीं जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों और बेसहारा लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका जन्म 26 अगस्त, 1910 को एग्नेस गोंझा बोयाजिजू के रूप में हुआ था, लेकिन उन्हें दुनिया भर में उनके मानवीय कार्यों के लिए मदर टेरेसा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1948 में भारतीय नागरिकता अपनाई और 1950 में कोलकाता में "मिशनरीज ऑफ चैरिटी" की स्थापना की। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की देखभाल करना था जिन्हें समाज ने भुला दिया था। 979 में, उन्हें मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1980 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न, से सम्मानित किया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल, इंस्पिरेशनल कोट्स हिंदी में।

Mother Teresa Motivational Inspirational Quotes - मदर टेरेसा का प्रेरक विचार

  1. अगर हम आज को बर्बाद कर रहें है तो याद रखना आने वाला भविष्य हमको डरा देगा।
2. अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का पुल है।

3. आपको अगर किसी से प्यार के कुछ शब्द सुनने हैं, तो आपको पहले उससे कुछ प्यार के शब्द कहने भी पड़ेंगे। ठीक वैसे, जैसे किसी दिए को जलाए रखने के लिए उसमें तेल भी डालना पड़ता है।

4. कभी ये जानने की कोशिश नहीं करें कि लोग कैसे हैं, क्योंकि अगर आपने ऐसा किया तो आपके पास लोगों को प्रेम करने का समय नहीं होगा।

5. अगर आप 100 लोगों को नहीं खिला सकते, तो एक को ही खिलाइए।

6. सभी कामों में हमें अनुशासन की जरूरत होती है और ये हमारे लक्ष्यों और परिणामों के बीच का पुल होता है।

7.ये महत्वपूर्ण नहीं कि आपने कितना दिया, बल्कि ये जरूरी है कि देते समय आपने कितने प्रेम से दिया।

8.जब हम एक दूसरे से मुख पर मुस्कान के साथ मिलते हैं, तो सही मायने में वही प्रेम की शुरुआत होती है।

9.वे शब्द, जो ईश्वर का प्रकाश नहीं देते, अँधेरा फैलाते हैं।

10.छोटी से छोटी चीजों के लिए वफादार रहिए क्योंकि इन्ही में आपकी शक्ति निहित है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article