Morning Skin Care Routine: खूबसूरत और चमकती स्किन भला किसे नहीं पसंद आती है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग पार्लर के कितने ही चक्कर काटते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को जब समझ आने लगता है तो वो नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करने लगते हैं। लेकिन सिर्फ रात में ही स्किन केयर करना काफी नहीं है। सुबह उठने के साथ भी एक रूटीन को अपनाना चाहिए। इससे आपका चेहरा नैचुरली ग्लो करने लगेगा। अगर आपके पास कोई मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन नहीं है तो आप यहां दिए नियम को स्टेप्स के साथ फॉलो कर सकते हैं।
1. क्लींजर
सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को एक हल्के फेस वॉश से धोएं। इससे रातभर की गंदगी, तेल और पसीना हट जाता है। ड्राई स्किन के लिए मॉइस्चराइजिंग क्लेंजर और ऑयली स्किन के लिए फोम बेस्ड क्लेंजर चुनें। आप अगर सिर्फ नॉर्मल पानी से चेहरा धोती हैं तो ये भी काम करेगा।
2. टोनर
टोनर आपकी स्किन का pH बैलेंस बनाए रखता है और पोर्स को टाइट करता है। अगर आपकी स्किन सेंसेटीव है तो एल्कोहॉल-फ्री टोनर चुनें।
3. सीरम
विटामिन C सीरम स्किन को ब्राइट करता है और एंटीऑक्सीडेंट प्रोटेक्शन देता है। यदि आपकी त्वचा रूखी है तो हायालुरोनिक एसिड वाला सीरम उपयोग करें जिससे स्किन हाइड्रेटेड और मुलायम बनी रहे।
4. आई क्रीम
डार्क सर्कल्स या सूजन की समस्या हो तो कैफीन या पेप्टाइड्स युक्त आई क्रीम इस्तेमाल करें। इसे अपनी अनामिका उंगली से हल्के हाथों से लगाएं।
5. मॉइस्चराइजर
चेहरे को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइजर बहुत जरूरी है। ऑयली स्किन के लिए हल्का जेल-बेस्ड और रूखी त्वचा के लिए क्रीमी मॉइस्चराइजर बेस्ट होता है।
6. सनस्क्रीन
आखिर में ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या 50 वाली सनस्क्रीन लगाएं। ये धूप से त्वचा को झुलसने, दाग-धब्बों और एजिंग से बचाती है। सनस्क्रीन घर पर रहते हुए या बाहर निकलने से पहले लगाना जरूरी होता है।
