लाइफस्टाइल

Mood Off Shayari in Hindi: मन है बेचान तो राहत पहुंचाएंगी ये शायरी, मूड खराब होने पर पढ़ें ये मैसेज, कोट्स

Mood Off Shayari in Hindi: हमारा मूड हर वक्त एक जैसा नहीं रहता। कभी अच्छा तो कभी खराब रहता है। अच्छे मूड में हम गुनगुनाते हैं और गाने सुनते हैं, डांस करते हैं। लेकिन जब मूड खराब होता है तब कुछ भी करने का मन नहीं करता। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ शायरी लेकर आए हैं जिसे आप मूड खराब होने पर लगा सकते हैं।

Image

Mood Off Shayari in Hindi

Mood Off Shayari in Hindi: जिस तरह हमारी उंगलियां एक जैसी नहीं होती, ठीक वैसे ही हमारा मूड भी हर वक्त एक जैसा नहीं होता है। मूड खराब होने पर ना किसी से बात करने का मन करता है और ना ही कुछ सुनना पसंद आता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना बताए सामने वाले को ये जताना चाहते हैं कि उनका मूड बेहद खराब है। इसके लिए लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। सैड स्टेटस और कोट्स के जरिए लोग अपने दिल का हाल बयां करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ शायरी लेकर आए हैं जिसे आप मूड ऑफ होने पर लगा सकते हैं। यहां पढ़ें मूड ऑफ शायरी, कोट्स, मैसेज, स्टेटस।

Mood Off Shayari in Hindi

1. रोना मत तुझे मेरी कसम हैं,

ऐसा कहने वाले जिंदगी भर

रोते हुए छोड़ कर चले जाते हैं.!!

2. नींद नहीं आती है अब हमें तो

नींद की टेबलेट खाना पड़ रहा है

उन्होंने तो निकाल ली जान हमारी

अब बिना जान के ही जीना पड़ रहा है

3. मूड खराब हुआ,

दिल मुरझाया है,

समझ नहीं आता,

मौसम ये कैसा आया है

4. बोल कर भी देखा,

खामोश रह कर भी देखा,

देखा हमने आंख चुरा कर भी,

वो बेवफा है जानते थे हम,

देखना था बस आजमा कर भी।

5. तुमसे मिले और बर्बाद हो गए,

अपनों से भी हम दूर हो गए,

तुम्हारे वादे निकले खोखले,

और हम खामखा बदनाम हो गए।

6. जितनी थी मोहब्बत,

अब उतनी नफरत है,

तेरे नाम से नहीं अब,

तेरे होने से ही दिक्कत है।

7. साथ चलेंगे उसने कहा था,

पास रहेंगे उसने कहा था,

दौलत देख कर ही पलट गए,

साथ जीने-मरने को जिसने कहा था।

8. अजीब सा मंजर नजर आता है,

हर तरफ निराशा का समंदर नजर आता है,

कहां रख कर भूल जाऊं ये दिल अपना,

कि हर किसी के हाथ में खंजर नजर आता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article