लाइफस्टाइल

Modak Recipe in Hindi: पुढच्या वर्षी लवकर या.. मोदक के साथ कहें बप्पा को अल्विदा, देखें रेसिपी इन हिंदी

Modak Recipe in Hindi (मोदक रेसिपी इन हिंदी): गणपति बप्पा को मोदक खाना बहुत ही ज्यादा प्रिय है, अगर आप भी गणेश विसर्जन के खास अवसर पर बप्पा को उनकी प्रिय चीज भोग में चढ़ाना चाहते हैं। तो घर पर ऐसे मोदक बनाए जा सकते हैं। देखें मोदक रेसिपी इन हिंदी, मोदक कैसे बनाते हैं -

Image

Modak Recipe For Ganesh Visarjan

Modak Recipe in Hindi (मोदक रेसिपी इन हिंदी): गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर भक्तजन बप्पा की मूर्ति को घर से विदा करते हैं और इस दिन पर विधि विधान के साथ बप्पा को अगले साल वापस आने को कहा जाता है। इस अवसर पर उन्हें भोग प्रसाद भी चढ़ाया जाता है, जिसमें मोदक का विशेष महत्व होता है। मोदक भगवान गणेश को बहुत प्रिय है, ऐसे में अगर आप भी बप्पा को विदा करते वक्त उन्हें उनका मनपसंद भोग लगाना चाहते हैं। तो घर पर स्वादिष्ट मोदक बनाना तो बनता है है। देखें मोदक रेसिपी इन हिंदी, मोदक कैसे बनाते हैं -

मोदक रेसिपी इन हिंदी

सामग्री

१ कप सूजी (Semolina/Rava)

½ कप पिसी हुई चीनी (या स्वादानुसार)

१ कप पानी

२ बड़े चम्मच देसी घी

१/४ कप नारियल बुरादा

२-३ इलायची, दरदरी पिसी हुई

थोड़ा सा घी तलने के लिए

एक चुटकी केसर (वैकल्पिक)

मोदक बनाने की विधि

स्वादिष्ट मोदक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी और उसमें सूजी डालकर मध्यम आंच पर भून लेना है।

फिर आपको एक दूसरी कड़ाही में पानी, शक्कर और केसर डालकर उसे उबाल लेना है। तब तक जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए।

अब इसमें भुनी हुई सूजी धीरे-धीरे डालें और तेजी से चलाते हुए अच्छी तरह मिला लें ताकि गांठ न बने।

आंच बंद कर दें और इसमें नारियल बुरादा और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।

इस मिश्रण को ठंडा होने दें। हल्का गुनगुना रहने पर हाथों पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे गोले या पारंपरिक मोदक का आकार बना लें।

बस स्वादिष्ट मोदक तैयार हैं, जिन्हें आप गणेश जी के भोग प्रसाद के रूप में अर्पित कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article