हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल काले, घने और लंबे हो। लेकिन प्रदूषण, तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बाल बेजान और रूखे नज़र आने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं बालों में सरसों का तेल भी लगाती हैं। सरसों का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अगर इसमें 3 चीजें मिली ली जाए, तो बाल नेचुरली काले, घने और लंबे हो जाते हैं।
करी पत्ता (Curry Leaves)
करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक मुट्ठी करी पत्ते को सरसों के तेल में तब तक गर्म करें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं। फिर तेल को ठंडा होने दें और छानकर इस तेल से अपने स्कैल्प और बालों पर मसाज करें। इसे कम से कम एक घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से धो लें।
प्याज का रस
प्याज में सल्फर होता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है और बालों के रोम को पोषण देता है, जिससे बालों का विकास बेहतर हो सकता है। इसको यूज करने के लिए एक प्याज का रस निकाल लें। इसे सरसों के तेल में मिलाएं (जैसे 2 चम्मच प्याज का रस और 4 चम्मच सरसों का तेल)। इस मिश्रण से अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें। 30 मिनट से 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। प्याज की गंध को कम करने के लिए आप शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेथी दाना
मेथी दाना प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होता है, जो बालों के झड़ने को रोकने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। 2-3 चम्मच मेथी दाना को रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह, भीगे हुए मेथी दाने को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सरसों के तेल में मिलाएं (जैसे 2 चम्मच पेस्ट और 4 चम्मच सरसों का तेल)। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से धो लें।
latest lifestyle stories