लाइफस्टाइल

Merry Christmas 2022: 'चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है'शायरियों के जरिए दें क्रिसमस डे की मुबारकबाद

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 26, 2022, 10:26 AM IST

क्रिसमस डे का त्योहार 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस ईव के मौके पर गिरजाघर दुल्हन की तरह सज गया है। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर आप अपने खास दोस्तों, रिश्तेदारों को खास शायरियों से मुबारकबाद दे सकते हैं।

Image

Christmas Day Wishes

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनियाभर में क्रिसमस डे की धूम है।
  • क्रिसमस डे के मौके पर भेज सकते हैं शायरियां।
  • शायरियों से कर सकते हैं करीबियों को विश।

क्रिसमस डे यानी बड़ा दिन 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस ईव के मौके पर गिरजाघर दुल्हन की तरह सज गए हैं। ईसाई धर्म के अनुयायी पूरे साल क्रिसमस डे का बेसब्री का इंतजार करते हैं। कई देशों में क्रिसमस के मौके पर लंबी छुट्टियां होती है और लोग फैमिली के साथ लंबी वेकेशन पर जाते हैं। क्रिसमस डे के मौके पर आप अपने करीबियों को खास अंदाज में विश कर सकते हैं।

क्रिसमस डे के मौके पर लोग काफी एक्साइटेड हैं। क्रिसमस डे से कुछ दिन पहले ही लोग अपने करीबियों को सोशल मीडिया, वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजकर विश करते हैं। आप अपने करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों को खास शायरियों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं। आप चाहे तो अपने सोशल मीडिया हैंडल जैसे फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम में भी बतौर स्टेट्स लगा सकते हैं। यहां पर देखें क्रिसमस डे 2022 से जुड़ी कुछ शायरियां।

Christmas Day 2022 Shayari

चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है

और तारों ने आसमां को सजाया है

लेकर तोहफा अमन और प्यार का

देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है

लो आ गया जिसका था इंतजार।

क्रिसमस डे 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

सब मिल के बोलो मेरे यार

दिसंबर लाया क्रिसमस की बहार

मुबारक हो क्रिसमस तुमको मेरे यार

Merry Christmas 2022

Christmas Wishes (6).

Christmas Day Wishes

रब ऐसा क्रिसमस बार-बार लाए,

क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं

सेंटाक्लाज से हर दिन मिलवाएं

जिससे कि सभी रोजाना नए-नए तोहफे पाएं

Merry Christmas 2022

Christmas Wishes (2).

Christmas Day Wishes

जहां से मुस्कुराया फिर से क्रिसमस आया,

दिल को दिल से मिलाने के लिए,

ढेर सारी खुशियां लेकर आया।

क्रिसमस डे की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Christmas Day Wishes 2022

Christmas Day Wishes 2022

क्रिसमस प्यार है, क्रिसमस खुशी है,

क्रिसमस उत्साह है, क्रिसमस नया उमंग है,

आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ना कार्ड भेज रहा हूं,

ना कोई फूल भेज रहा हूं,

सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको,

क्रिसमस और नव वर्ष की,

शुभकामनाएं भेज रहा हूं।

Christmas Wishes (8).

Christmas Wishes

देवदूत बनकर कोई आएगा,

सारी आशाएं तुम्हारी पूरी करके जाएगा,

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,

उपहार में बहुत सारी खुशियां तुमको दे जायेगा।

क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

Christmas Wishes (7).

Christmas Day Wishes

बच्चों का दिन, तोहफों का दिन

सांता आएगा कुछ तुम्हें देकर जाएगा

भून ना जाना उसे शुक्रिया कहना

यही सादगी यीशु सा सिखाएगा

Merry Christmas 2022

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article