लाइफस्टाइल

अब मिट्टी के बर्तनों से न आएगी बदबू, न लगेगी फंफूद, बस इस मास्टरशेफ के बताए तरीके से करें सफाई, चिकनाई भी होगी गायब

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 14, 2025, 12:48 PM IST

मिट्टी की हांडी या कड़ाही में खाना स्वादिष्ट और सौंधा बनता है, ये तो सब जानते हैं लेकिन एक बार खाना पकाने के बाद इसकी सफाई बड़ी कठिन मालूम होती है। अगर धुल कर कुछ दिनों तक छोड़ दिया जाए तो कई बार इसपर फंफूद भी लग जाती है। मिट्टी के बर्तन धुलने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने कुछ टिप्स दिए हैं।

Image

how to clean clay pots

हमारी जानकारी में जो भारतीय उपमहाद्वीप की पहली सभ्यता रही उसमें भी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल होता था। तबसे लेकर आजतक थोड़े बहुत उतार चढ़ाव के साथ मिट्टी के बर्तन रसोई का हिस्सा हैं। आजकल तो कुछ नए तरह के मिट्टी के बर्तन भी ट्रेंड का हिस्सा बनने लगे हैं। मिट्टी के बर्तनों में खाना स्वादिष्ट बनता है और उसमें सौंध आती है, इसी वजह से हाल के कुछ दिनों में इसका खूब प्रचलन बढ़ा है। लेकिन इन बर्तनों को साफ करने को लेकर एक समस्या दिखती है, इसको लेकर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ टिप्स शेयर की हैं। आइए जानते हैं उसके बारे में।

मिट्टी के बर्तन साफ करने में दिक्कतें

मिट्टी के बर्तनों के साथ सबसे बड़ी समस्या ये है इनको साफ करने की होती है। मिट्टी के बर्तन पोरस होते हैं, यानी इनमें छोटे-छोटे छेद होते हैं जिस वजह से इसकी सफाई मुश्किल हो जाती है। सामान्य स्क्रबर और लिक्व्ड सोप से धुलने पर इसकी सफाई नहीं हो पाती और कुछ दिनों तक इस्तेमाल ना की जाए तो इन बर्तनों पर फफूंद लग सकती है। तब कैसे करें मिट्टी के बर्तनों की सफाई।

मिट्टी के बर्तनों की सफाई के लिए मास्टरशेफ के टिप्स

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया अपने इंस्टाग्राम पर रसोई से जुड़े कई टिप्स बताती रहती हैं। इस बार उन्होनें मिट्टी के बर्तनों की सफाई के बारे में बताया है। पंकज ने बताया कि मिट्टी के बर्तनों को कभी भी सोप से नहीं साफ करना चाहिए इससे सोप के केमिकल्स बर्तन के छेदों में रह सकते हैं। इसके लिए उन्होंने बताया कि सबसे पहले चिकनाई निकालने के लिए बर्तन में गर्म पानी और नींबू डालिए। इससे बर्तन की चिकनाई खत्म हो जाएगी अब साफ करने के लिए एक चम्मच नमक और थोड़ा चावल का आटा डालकर स्क्रबर से साफ कर लीजिए। इसके बाद इसे सूखे कपड़े से पोछकर धूप में सुखा लें। आपका बर्तन अब साफ है, लेकिन फंफूद लग जाए तो?

मिट्टी के बर्तनों से फंफूद कैसे हटाएं

कई बार मिट्टी के बर्तनों पर रखे रखे फफूंद या मोल्ड लग जाती है। इसे हटाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच नमक और एक चम्मच सफेद सिरका डालकर स्क्रबर की मदद से इसे साफ कर लें। और पानी से धुलकर, सूखे कपड़े से पोछकर और धूप में सुखाकर इसे रखें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article