Tricolour Recipes: हमारे देश में कोई भी उत्सव विभिन्न पकवानों के बिना पूरा नहीं होता। इस 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है।1950 को इसी दिन हमारे देश का संविधान बना था। इस दिन सभी स्कूल और ऑफिस बंद रहते हैं। देश के हर हिस्से में परेड, कल्चरल प्रोग्राम और पब्लिक सेलेब्रेशन्स होते हैं। ऐसे में आप भी इस दिन को मनाने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। 26 जनवरी के खास मौके पर घर में बनाएं ट्राई कलर डिश बनाइए और परिवार के साथ एन्जॉय करिए। आइए जानें ऐसी ही कुछ बेहतरीन ट्राई कलर डिशेस के बारे में जिन्हें आप ट्राय कर सकते हैं।
26 जनवरी के खास मौके पर घर में बनाएं यह ट्राई कलर डिशेस
ट्राई कलर डिशेस बना कर न केवल आप इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं, बल्कि यह बनाने में आसान भी हैं। जानिए इन डिशेस के बारे में।
ट्राई कलर ढोकला
ढोकला एक गुजराती डिश है। इसके बनाने के लिए आपको यह सामग्री चाहिए:
- सूजी- 2 कप
- दही- 2 कप
- पानी- 1 कप
- नमक- 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 2 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
- हरा और केसरिया फूड कलर
विधि- ट्राई कलर ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, पानी और दही को मिक्स कर लें और आधे घंटे के लिए अलग रख दें। अब इस बेटर को तीन हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से में हरा कलर और एक हिस्से के केसरिया रंग मिला दें। अब ढोकला प्लेट्स में ऑयल लगा कर तीनों बेटर को अलग-अलग ड़ाल कर पकाएं। ठंडा होने के बाद एक प्लेट में सबसे नीचे हरा ढोकला उसके ऊपर सफेद और सबसे ऊपर केसरिया ढोकला रखें। उसके ऊपर राई, कड़ी पत्ता, तेल, चीनी आदि का छौंक लगा कर फैला दें।
ट्राई कलर राइस
यह डिश बहुत कम समय में बनने वाली है। इसके लिए आपको इस सामग्री की आवश्यकता होगी:
- पके हुए चावल- 1 कप
- प्याज- 1 कटा हुआ
- टोमेटो प्यूरी- एक कप
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- गर्म मसाला-1 चम्मच
- मस्टर्ड सीड्स- 2 चम्मच
- घी- 4 चम्मच
- उड़द दाल- 2 चम्मच
- चना दाल-1 चम्मच
- कद्दूकस नारियल-आधा कप
- धनिया पत्ता, हरी मिर्च, नमक- स्वादानुसार
विधि- केसरिया चावल बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म कर के उसमें मस्टर्ड सीड्स डालें। अब प्याज ड़ाल कर कुछ देर पकाएं और उसके बाद टोमेटो प्यूरी डालें। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला डालें और थोड़े से पके हुए चावल ड़ाल कर मिक्स कर लें।
- एक और पैन में घी गर्म करें और उसमें मस्टर्ड सीड्स ड़ाल दें, अब उसमें उड़द और चना दाल उन्हें ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसमें कद्दूकस किया नारियल डालें और थोड़े पके हुए चावल ड़ाल कर फिर से कुक करें।
- हरे चावल बनाने के लिए हरी मिर्च और धनिया का पेस्ट बनाएं। एक पैन में घी गर्म कर उसमें उड़द दाल को गोल्डन होने तक पकाएं और पेस्ट को ड़ालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब बचे हुए चावल और नमक ड़ाल कर मिक्स कर लें। इन तीनों रंगों के चावलों को तिरंगे के अनुसार प्लेट में सजाएं और सर्व करें।
