लाइफस्टाइल

बचे हुए दूध से ऐसे बनाएं बाजार जैसा पनीर, देखें घर पर पनीर बनाने की ईजी ट्रिक

Ghar Par Paneer Kaise Banate hai: पनीर खाने के शौकीन हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाला मिलावट युक्त पनीर नहीं खाना तो घर पर स्वादिष्ट पनीर बना सकते हैं। देखें आसान तरीके से घर पर पनीर कैसे बनाएं,होममेड पनीर की रेसिपी।

Image

ghar par paneer kaise banaye

Ghar Par Paneer Kaise Banate hai: पनीर भारतीय रसोई की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज है। शाकाहारी से लेकर हेल्थ फ्रीक लोग को पनीर से बनी डिशेज अपनी डाइट में शामिल करना प्रेफर करते हैं। पनीर का इस्तेमाल करी से लेकर मिठाई तक में खूब किया जाता है। हालांकि बाजार से खरीदे गए पनीर में कई बार प्रेजरवेटिव्स मिले होते हैं और वह उतना ताज़ा भी नहीं होता। ऐसे में अगर आप टॉप क्वालिटी और स्वाद वाला पनीर अपने खाने में शामिल करना चाहते हैं। तो मात्र 30-40 मिनट में आप घर पर ही शुद्ध, ताजा और बेहद मुलायम पनीर बना सकते हैं? यह न सिर्फ आसान है, बल्कि किफायती भी है। देखें घर पर पनीर कैसे बनाते हैं, होममेड पनीर रेसिपी -

सामग्री

- दूध (फुल क्रीम) - 2 लीटर

- खट्टा दही या नींबू का रस या सिरका - 3-5 बड़े चम्मच

- मलमल का कपड़ा या मस्लिन क्लॉथ

- एक बड़ा बर्तन

- छलनी

पनीर बनाने की विधि

सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। दूध को लगातार चलाते रहें ताकि यह तले में न जले। दूध को अच्छी तरह से एक उबाल (बॉइल) आने दें।

जब दूध में जोरदार उबाल आ जाए, तो आंच को धीमा कर दें। अब इसमें धीरे-धीरे खट्टा दही या नींबू का रस डालना शुरू करें और साथ ही दूध को हल्का चलाते रहें। आप देखेंगे कि दूध फटने लगेगा और पानी (मट्ठा/छाछ) अलग दिखाई देने लगेगा। ध्यान रखें कि खटाई ज्यादा न डालें, वरना पनीर खट्टा हो सकता है।

पूरा दूध फट जाने और हरा-पीला पानी साफ दिखने के बाद आंच बंद कर दें। अब इसे २-३ मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।

एक बड़ी छलनी पर मलमल का साफ कपड़ा बिछाएं और इस मिश्रण को उड़ेल दें। गर्म मट्ठा नीचे बर्तन में एकत्र हो जाएगा और कपड़े पर पनीर के दाने रह जाएंगे। इस मट्ठे को फेंके नहीं, इसे सूप या कढ़ी में इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्म पनीर के दानों को कपड़े से अच्छी तरह बांध लें और ठंडा पानी डालकर हल्का धो लें, ताकि खटास न रहे। फिर इस पोटली को किसी सपाट सतह पर रखकर ऊपर से कोई भारी सामान (जैसे भारी बर्तन में पानी) रख दें। लगभग 2-30 मिनट तक दबाकर रखें।

20-30 मिनट बाद भारी सामान हटा दें और कपड़ा खोलें। आपके सामने एक सुंदर, ताज़ा और मुलायम पनीर की पट्टी तैयार होगी। इसे अपनी इच्छानुसार काटकर सब्जी, पुलाव या टिक्का बनाने में इस्तेमाल करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article