लाइफस्टाइल

Mahatma Gandhi Quotes In Hindi: अहिंसा ही धर्म है... महात्मा गांधी जी की 75वीं पुण्यतिथि पर इन कोट्स से दें भावपूर्ण श्रद्धांजलि

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 29, 2023, 06:28 PM IST

Mahatma Gandhi Quotes IN Hindi: आज महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर हम आपके लिए गांधी जी के कोट्स व विचार लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद दिला सकते हैं और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

Image

महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि

Mahatma Gandhi Quotes IN Hindi: किसी गोडसे की गोली में वो ताकत कहां की गांधी को मार पाए, महात्मा गांधी के विचार आज के युग में भी काफी प्रासंगिक हैं। महात्मा गांधी ने विश्व की शांति, अहिंसा व सद्भाव का (Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023) मार्ग दिखाया। बापू आज देह से तो इस संसार में नहीं रहे, लेकिन उनके विचार आज भी इस युग में लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं। कल यानी सोमवार को महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि है।

30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने बिड़ला हाउस में गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर (Mahatma Gandhi Quotes) दी थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री महात्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हैं। ऐसे में इन कोट्स के माध्यम से आप भी महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धाजलि अर्पित कर सकते हैं।

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023 Quotes, Messages, Photos, इन कोट्स, मैसेजेस और फोटोज से दें महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

- खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो। महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

- सत्य अहिंसा के थे वो पुजारी, कभी ना जिसने हिम्मत हारी, सौंप दी हमें आजादी, जनजन है जिसका आभारी। महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।

- अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। देश आज उन्हें नमन कर रहा है और उनके योगदान को सलाम कर रहा है।

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023 Quotes, इन कोट्स को भेज महात्मा गांधी को करें याद

- भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, सत्य व अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें कोटि कोटि प्रणाम।

Mahatma Gandhi Death Punyatithi 2023 Messages, महात्मा गांधी को दें भावपूर्ण श्रद्धांजलि

- अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

- मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि प्रणाम

- कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।

- महात्मा गांधी

- व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

- महात्मा गांधी

- ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है, यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

- महात्मा गांधी

इन कोट्स, मैसेजेस से आप महात्मा गांदी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article