लाइफस्टाइल

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि व्रत के लिए ट्राई करें मखाने की खीर, जानें रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 08:59 PM IST

Makhana Kheer Recipe: महाशिवरात्रि के व्रत में सेंधा नमक या सफेद नमक के सेवन से बचना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसमें आप कुछ भी नहीं खा सकते हैं बल्कि मीठा व फलाहार का सेवन कर सकते हैं। तो ऐसे में आप टेस्टी और हेल्दी मखाने की खीर बनाकर अपनी भूख तुरंत मिटा सकते हैं।

Image

महाशिवरात्रि व्रत में बनाकर खाएं टेस्टी मखाना खीर

KEY HIGHLIGHTS
  • व्रत के लिए मखाना खीर को बेहतरीन डिश में शामिल किया जाता है
  • महाशिवरात्रि व्रत के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट मखाना की खीर
  • यहां जानें मखाना की खीर बनाने का सबसे आसान तरीका


Makhana Kheer Recipe: इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन को लेकर भक्तों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती के साथ भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसलिए इसे हिंदू धर्म में बेहद पवित्र दिन माना जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-आराधना करने के साथ ही लोग व्रत भी रखते हैं। भूख मिटाने के साथ-साथ अगर आप हेल्थ को भी फिट रखना चाहते हैं तो मखाने की खीर ट्राई कर सकते हैं। जानते हैं कैसे बनती है ये आसान रेसिपी।

मखाना खीर रेसिपी-

आवश्यक सामग्री-

मखाना खीर बनाने के लिए दो कप मखाने, आधा किलो दूध, देसी घी, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स और दो से तीन चम्मच चीनी की जरूरत होती है।

मखाना खीर बनाने की विधि-

  • महाशिवरात्रि व्रत के लिए मखाना खीर बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक पैन में देसी घी गर्म करें और इस में मखानों को लगातार चमचे की मदद से चलाते रहें।
  • जब मखाने भून जाएं तो इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें। अब गैस पर एक गहरे बर्तन में दूध डालकर गरम करने के लिए रखें।
  • जब दूध उबलने लगे तो इसमें क्रश किए हुए मखानों को डालकर मिलाएं और इसके बाद इसमें चीनी भी डाल दें। इसे 15 मिनट तक उबलने दें लेकिन याद रखें कि इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी ही रखनी है।
  • अब जब दूध गाढ़ा होने लगे तो थोड़ी देर और पकाने के बाद गैस बंद कर दे। अब आपकी मीठी रेसिपी बनकर तैयार है। तो अब इसमें इलायची पाउडर, केसर के रेशे और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

मखाना को धार्मिक त्योहारों में उपवास में सबसे अधिक खाया जाता है। पौष्टिकता से भरपूर मखाना में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, जिंक पाया जाता है। आयुर्वेद में भी इसके गुणों के बारे में बताया गया है। व्रत में इसे खाने से इंस्टैंट एनर्जी मिलती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article