लाइफस्टाइल

Lord Ganesha Life Lessons: जीवन को बेहतर बनाने की सीख भी देते हैं भगवान गणेश, गणपति बप्पा से सीखें सुखद और सफर जिंदगी का सबक

Lord Ganesha Life Lessons: इस गणेश उत्सव पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश के इन गुणों को हम अपना जिंदगी में उतार जीवन को सरल, सफल और सुखद बना सकते हैं।

Image

गणेश जी से सीखें सफल जीवन के गुर (Photo: iStock)

Lord Ganesha Life Lessons in Hindi: दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की देशभर में धूम है। लोग गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। चारों ओर गणपत्ति बप्पा मोरिया की गूंज सुनाई दे रही है। बप्पा के भक्त पूरे विधि-विधान से अपने आराध्य भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश केवल आराधना के देवता नहीं, बल्कि जीवन को सरल, सफल और संतुलित बनाने की प्रेरणा भी हैं। भगवान गणेश की प्रतिमा और कथाओं में ऐसे कई संदेश छिपे हैं, जो हमें रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रेरणा देते हैं। आइए जानें गणपति बप्पा से हम कौन-कौन से 10 गुण सीख सकते हैं:

1. सुनने की आदत: भगवान गणेश के बड़े कान हमें सिखाते हैं कि जीवन में सबको ध्यान से सुनना चाहिए। सुनने की आदत हमेशा आपको एक बेहतर इंसान बनाती है।

2. ध्यान और एकाग्रता: गणपति बप्पा की छोटी आंखें गहराई से देखने और काम पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश देती हैं।

3. धैर्य : गणेश जी का शांत स्वरूप हमें सिखाता है कि हर परिस्थिति में संयम से काम लेना ही सफलता का मार्ग है।

4. विनम्रता: भगवान गणेश का सरल और सहज व्यक्तित्व इंसान को सिखाता है कि बड़ा बनने के लिए विनम्र रहना ज़रूरी है।

5. जितना हो ज्ञान लें: गणपति बप्पा को विद्या का देवता भी कहा जाता है। यह हमें सीख देता है कि सीखना कभी नहीं रोकना चाहिए।

6. जीवन में संतुलन : गणेश जी टूटा हुआ दांत और गोल पेट इस बात का प्रतीक हैं कि जीवन अपूर्णताओं के बावजूद संतुलित जीना चाहिए।

7. सकारात्मक सोच: विघ्नहर्ता होना हमें याद दिलाता है कि हर समस्या का समाधान सकारात्मक सोच से मिल सकता है।

8. टीम वर्क: भगवान गणेश का नन्हें से मूषक को अपने साथ रखना सिखाता है कि किसी को छोटा न समझें, हर किसी की अहमियत होती है।

9. कृतज्ञता: किसी भी काम के शुरुआत में गणपति का स्मरण करना इस बात का संकेत है कि हमें हमेशा अपने स्रोत और सहयोगियों के प्रति आभार जताना चाहिए।

10. आदर्श पुत्र: भगवान गणेश की कथाओं को पढ़ने से पता चलता है कि वह अपने माता-पिता को ही पूरी दुनिया मानते हैं। हमे भी अपने पेरेंट्स का भरपूर सम्मान करना चाहिए।

तो इस गणेश उत्सव पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश के इन गुणों को हम अपना जिंदगी में उतार जीवन को सरल, सफल और सुखद बना सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article