लाइफस्टाइल

Long Weekend 2024: नए साल में इतनी बार मिलेंगी एक साथ लंबी छुट्टियां, इन महीनों में नहीं होगा ब्रेक- 2024 में लॉन्ग वीकेंड लिस्ट

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Dec 26, 2023, 03:27 PM IST

Long Weekend 2024 List (2024 में लंबे सप्ताहांत): अगले में आपको भरपूर छुट्टियां मिलने वाली हैं। कम से कम 10 मौके ऐसे हैं जहां आपको लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। ऐसे में आप घर पर चिल कर सकते हैं या घूमना प्लान कर सकते हैं। यहां देखें 2024 में लॉन्ग वीकेंड लिस्ट इन हिंदी।

Image

Long Weekend 2024 List

Long Weekend 2024 List (2024 में लंबे सप्ताहांत): नया साल जहां अपने साथ नए मौके लेकर आ रहा है, वहीं चिल करने और घूमने के भी आपको कई चांस मिलेंगे। दरअसल कई त्योहारों और सरकारी छुट्टियों की डेट्स इस तरह बन रही हैं कि या तो आपको सीधे लॉन्ग वीकेंड्स मिल रहे हैं या फिर एक छुट्टी लेकर आप आराम से लंबी वेकेशन एंजॉय कर सकते हैं।

यहां हम आपको अगले साल के 12 महीनों में आने वाले लॉन्ग वीकेंड्स के बारे में बता रहे हैं। देखें लिस्ट और प्लान करें अपना टूर।

Long Weekends In 2024 Full List in Hindi

जनवरी 2024 के लंबे सप्ताहांत

इस महीने की शुरुआत ही लंबे वीकेंड से हो रही है। इसके बाद लोहड़ी और रिपब्लिक डे पर आपको अच्छी छुट्टियां एक साथ मिलेंगी।

  • शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (सप्ताहांत)
  • रविवार, 31 दिसंबर 2023 (सप्ताहांत)
  • सोमवार, 1 जनवरी 2024: नये साल का दिन

इसके बाद लोहड़ी पर भी लंबा वीकेंड मिलेगा।

  • शनिवार, 13 जनवरी 2024: लोहड़ी (सप्ताहांत)
  • रविवार, 14 जनवरी 2024: (सप्ताहांत)
  • सोमवार, 15 जनवरी 2024 : मकर संक्रांति, पोंगल

रिपब्लिक डे पर भी लंगा वीकेंड बन रहा है। यानी जनवरी घूमने के नाम।

  • शुक्रवार, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
  • शनिवार, 27 जनवरी (सप्ताहांत)
  • रविवार, 28 जनवरी (सप्ताहांत)

फरवरी 2024 के लंबे वीकेंड

इस महीने में आपको कोई लंबा वीकेंड नहीं मिलने वाला है।

मार्च 2024 के लंबे वीकेंड

  • शुक्रवार, 8 मार्च 2024: महा शिवरात्रि
  • शनिवार, 9 मार्च 2024 : गुड़ी पड़वा (सप्ताहांत)
  • रविवार, 10 मार्च 2024: (सप्ताहांत)

होली 2024 पर आपको अच्छी छुट्टी मिल रही है।

  • शनिवार, 23 मार्च 2024 : (सप्ताहान्त)
  • रविवार, 24 मार्च 2024 : (सप्ताहान्त)
  • सोमवार, 25 मार्च 2024 : होली

ईस्टर वीकेंड पर आप आराम से वेकेशन प्लान कर सकते हैं।

  • शुक्रवार, 29 मार्च: गुड फ्राइडे
  • शनिवार, 30 मार्च (सप्ताहान्त)
  • रविवार, 31 मार्च: ईस्टर (सप्ताहांत)

अप्रैल 2024 के लंबे वीकेंड

इस महीने नॉर्मल छुट्टियों से काम चलाएं। कोई लंबा वीकेंड इसमें नहीं आ रहा है।

मई 2024 के लंबे वीकेंड

बुद्ध पूर्णिमा का संयोग आपको अच्छा ब्रेक देगा।
  • गुरुवार, 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा
  • शुक्रवार, 24 मई (छुट्टी लें)
  • शनिवार, 25 मई (सप्ताहान्त)
  • रविवार, 26 मई (सप्ताहांत)

जून 2024 के लंबे वीकेंड

बकरीद के मौके पर आपको फिर छुट्टियां मिल जाएंगी। बच्चों की समर वेकेशन के समय इस दौरान घूम सकते हैं।

  • शुक्रवार, 14 जून (छुट्टी लें)
  • शनिवार, 15 जून (सप्ताहान्त)
  • रविवार, 16 जून (सप्ताहान्त)
  • सोमवार, 17 जून: बकरीद

जुलाई 2024 के लंबे वीकेंड

इस महीने कोई लॉन्ग वीकेंड नहीं है।

अगस्त 2024 के लंबे वीकेंड

इस महीने में आपको कई छुट्टियां मिल सकती हैं। थोड़ा सा प्लानिंग करेंगे तो अच्छी वेकेशन एंजॉय कर लेंगे।

  • गुरुवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
  • शुक्रवार, 16 अगस्त (छुट्टी लें)
  • शनिवार, 17 अगस्त (सप्ताहान्त)
  • रविवार, 18 अगस्त (सप्ताहांत)
  • सोमवार, 19 अगस्त: रक्षा बंधन

जन्माष्टमी की छुट्टी आपको बढ़िया ब्रेक देगी।

  • शुक्रवार, 23 अगस्त (छुट्टी लें)
  • शनिवार, 24 अगस्त (सप्ताहान्त)
  • रविवार, 25 अगस्त (सप्ताहान्त)
  • सोमवार, 26 अगस्त: जन्माष्टमी

सितंबर 2024 के लंबे वीकेंड

ये महीना भी आपको आराम या घूमने का मौका दे सकता है। देखें लिस्ट -

  • गुरुवार, 5 सितंबर: ओणम (कुछ राज्यों में)
  • शुक्रवार, 6 सितंबर: (छुट्टी लें)
  • शनिवार, 7 सितंबर: गणेश चतुर्थी (सप्ताहांत)
  • रविवार, 8 सितंबर: सप्ताहांत
सितंबर में लंबे वीकेंड का एक और मौका बनेगा। देखें डेट्स
  • शनिवार, 14 सितंबर: सप्ताहांत
  • रविवार, 15 सितंबर: सप्ताहांत
  • सोमवार, 16 सितंबर: ईद मिलाद उन नबी (कुछ राज्यों में)

अक्टूबर 2024 के लंबे वीकेंड

दशहरा इस बार शनिवार का है। लेकिन वेकेशन का मूड पहने सेट हो जाएगा।

  • शुक्रवार, 11 अक्टूबर: महानवमी (सीमित)
  • शनिवार, 12 अक्टूबर: दशहरा (सप्ताहांत)
  • रविवार, 13 अक्टूबर (सप्ताहांत)
दिवाली वीक की शुरुआत
  • मंगलवार, 29 अक्टूबर, धनतेरस (वैकल्पिक)
  • बुधवार, 30 अक्टूबर, (छुट्टी लें)
  • गुरुवार, 31 अक्टूबर, छोटी दिवाली (वैकल्पिक)

नवंबर 2024 के लंबे वीकेंड

नवंबर में दिवाली पर छुट्टी मिलेगी तो एक और लॉन्ग वीकेंड आपका इंतजार कर रहा है।

  • शुक्रवार, 1 नवंबर: दिवाली
  • शनिवार, 2 नवंबर (सप्ताहांत)
  • रविवार, 3 नवंबर: भाई दूज (सप्ताहांत)
गुरु नानक जयंती पर भी आपको लंबा वीकेंड मिलेगा।
  • शुक्रवार, 15 नवंबर: गुरु नानक जयंती (सीमित)
  • शनिवार, 16 नवंबर (सप्ताहांत)
  • रविवार, 17 नवंबर (सप्ताहांत)

दिसंबर 2024 के लंबे वीकेंड

इस बार इस महीने में कोई लंबा वीकेंड नहीं होगा। तो अपनी छुट्टियां बचा कर रखें और साल के एंड में यूज करें।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article