Hair Care Tips: भारत में हिंदुओं से जुड़े कई अहम त्योहार मनाएं जाते हैं, जिनमें से एक लोहड़ी का पर्व भी है। इन साल 2023 में लोहड़ी का फेस्टिवल 14 जनवरी को सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में आपने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी होंगी। ऐसे में पारंपरिक रूप से ड्रेसअप के साथ ही बालों के लुक पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। जिन लड़कियों के बाल छोटे और पतले नजर आते हैं। उनके लिए हेयर एक्सटेंशन किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल इनकी मदद से आपके बाल मोटे घने और लंबे दिखने देने लगते हैं। हेयर एक्सटेंशन दो तरह के होते हैं, जिसमें सिंथेटिक और नेचुरल हेयर विग शामिल हैं। मार्केट में हेयर एक्सटेंशन कई रंगों में आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें ब्लू, येलो, ब्राउन, पर्पल, रेड, पिंक आदि सबसे ट्रेंडी हेयर एक्सटेंशन में आते हैं।
हेयर एक्सटेंशन कैसे-कैसे होते हैं-
लॉन्ग टर्म एक्सटेंशन-
ऐसे एक्सटेंशन 5 से 6 महीने तक चल सकते हैं। इन्हें बालों में लगाने के लिए केराटिन बॉन्ड का उपयोग किया जाता है। इसके लिए गर्म रॉड को पिघलाकर असली बालों को नकली बालों के साथ अटैच किया जाता है।
क्लिप ऑन हेयर एक्सटेंशन-
इस तरह के हेयर एक्सटेंशन टेंपरेरी होते हैं जिनको खासकर आप पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं, जिसके लिए इस तरह के एक्सटेंशंस को एक क्लिप के जरिए बालों से अटैच किया जाता है और आप चाहें तो पार्टी से वापस आने के बाद इन्हें अपने बालों से बड़ी ही आसानी से रिमूव कर सकती हैं। यह सभी हेयर एक्सटेंशन में से सबसे आसान होता है।
टेंपरेरी ग्लू ऑन एक्सटेंशन-
इन एक्सटेंशन्स को आप करीब 1 हफ्ते तक यूज कर सकती हैं। इनको लगाने के लिए सबसे पहले लिक्विड ग्लू को लगाया जाता है और फिर एक्सटेंशन को चिपका दिया जाता है। वहीं इनको बालों से रिमूव करने के लिए ऑयल बेस्ड सॉल्वेंट का इस्तेमाल होता है।
हेयर एक्सटेंशन के साथ बालों को धोते समय कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। जैसे इस वक्त अपने सिर को सीधा रखें और विदाउट सल्फेट मॉइश्चराइजिंग शैंपू का उपयोग करें और अपने बालों को सबसे पहले छोटे-छोटे सेक्शंस में बांट लें और फिर इसके बाद सुखाएं। अगर आप अपने बालों में लंबे वक्त के लिए हेयर एक्सटेंशन्स से जोड़े रखना चाहती हैं तो इन्हें ज्यादा देर तक गिला ना रखें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
