लाइफस्टाइल

LIVA Miss Diva 2024 के विजेताओं का ऐलान, दिल्ली की आयुषी के सिर सजा लिवा मिस दिवा सुपरनैशनल का ताज, बिहार की अनन्या ने रचा इतिहास

द ललित, मुंबई में आयोजित LIVA Miss Diva 2024 के ग्रैंड फिनाले की रात सुंदरता, प्रतिभा और क्रिएटिविटी से भरी रात थी। नई कैटेगरी के विनर्स, चौंका देने वाले फैशन मौमेंट्स और शानदार प्रदर्शनों के साथ, इस कार्यक्रम में रचनात्मकता और आत्मविश्वास से भरी भारतीय नारी शक्ति ने अपना पूरा दम दिखाया।

Image

(बाएं से दाएं) LIVA Miss Diva कंटेंट क्रिएटर 2024 अनन्या प्रवीण, LIVA Miss Diva सुपरनैशनल 2024 आयुश्री मलिक, LIVA Miss Diva कॉस्मो 2024 विप्रा मेहता और लिवा मिस दिवा फैशन डिजाइनर 2024 सुधृति पाध्यारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या LIVA Miss Diva 2024 के विजेताओं का ऐलान हो गया। 7 मार्च शुक्रवार की शाम मुंबई के पांच सितारा होटल द ललित में बड़े धूमधाम और पूरी रौनक के साथ LIVA Miss Diva 2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ। इस शानदार कार्यक्रम में ब्यूटी, फैशन, डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया के कई बेहद होनहार सितारे भागीदार बने।

प्रतियोगिता में नई दिल्ली की आयुषी मलिक को लिवा मिस दिवा सुपरनैशनल 2024 और राजस्थान की विप्रा मेहता को लिवा मिस दिवा कॉस्मो 2024 का खिताब दिया गया। आयुषी मिस सुपरनैशनल 2025 और विप्रा मिस कॉस्मो 2025 में वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

LIVA Miss Diva 2024 में दो नई कैटेगरी को शामिल किया गया था- मिस दिवा कंटेंट क्रिएटर मिस दिवा फैशन डिज़ाइनर। ओडिशा की सुध्रुति पढियारी को LIVA मिस दिवा फैशन डिज़ाइनर 2024 का खिताब दिया गया, जबकि बिहार की अनन्या प्रवीण ने LIVA मिस दिवा कंटेंट क्रिएटर 2024 का खिताब जीता। इन दोनों की जीत न केवल उनके कौशल का परिचय देते हैं बल्कि लगातार विकसित हो रहे फैशन उद्योग में रचनात्मकता, शिल्प कौशल और डिजिटल प्रभाव का भी महत्व बताती है।

बता दें कि LIVA Miss Diva 2024 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि फैशन और ब्यूटी की दुनिया में महिलाओं को सशक्त करने और आगे बढ़ाने का सुनहरा मौका भी है। यह उन महिलाओं के सपनों को पंख देती हैं जो फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती हैं। LIVA मिस दीवा प्रतियोगिता को फैशन की दुनिया के जाने माने लोग द्वारा मेंटर किया जाएगा। LIVA मिस दीवा 2024 का लक्ष्य नई प्रतिभा खोजना और फैशन की दुनिया में नई खोज करना है। इसके जरिए महिलाएं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी क्षमताओं को दिखा सकेंगी।

इस चमचमाती शाम को होस्ट किया नेहल चुडास्मा और तनुज विरवानी ने। दोनों ने अपनी बुद्धि, आकर्षण और चुटीले अंदाज़ से फिनाले शाम को जीवंत बनाए रखने के साथ ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। फिनाले की शुरुआत एक रोमांचक फैशन राउंड से हुई जिसमें 24 फाइनलिस्ट शामिल हुए, जिनमें प्रत्येक श्रेणी से शीर्ष आठ शामिल थे। ये सभी फाइनलिस्ट डिज़ाइनर मंदिरा विर्क के स्पेशल कलेक्शन में रैंप पर उतरे थे।

Liva Miss Diva 2024 के जूरी पैनल में फैशन इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां शामिल रहीं। इसमें सलाहकार रितिका खटनानी (LIVA मिस दिवा ब्यूटी क्वीन 2024), सोनाक्षी राज (LIVA मिस दिवा फैशन डिजाइनर 2024) और भावना सिंह (LIVA मिस दिवा कंटेंट क्रिएटर 2024) के साथ-साथ सेलिब्रिटी डिजाइनर मंदिरा विर्क, अभिनेता फरदीन खान, मिस कॉस्मो 2024 केटुट परमाता जूलियास्ट्रिड और मिस सुपरनैशनल 2023 एंड्रिया एगुइलेरा शामिल थे।

इससे पहले कि LIVA मिस दिवा ब्यूटी क्वीन 2024 की फाइनलिस्ट डिजाइनर जोड़ी जॉन एंड अनंथ के परिधानों में मंच पर आतीं, Pho के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। जॉन एंड अनंथ के ओब्सीडियन ड्रीम्स नाम के उनके कलेक्शन में पावर, मिस्ट्री और रीडिफाइनंड सोफिस्टिकेशन का कॉकटेल था।

फिनाले की इस रंगीन शाम में LIVA मिस दिवा फैशन डिज़ाइनर 2024 की फाइनलिस्ट ने रैंप पर अपने कलेक्शन पेश किए। मॉडलिंग की दुनिया से मशहूर लोगों ने इन कलेक्शन को पहना, जिनमें सुपरमॉडल मिताली रन्नोरे, अनीता कुमार, दीप्ति गुजराल, आइरिस मैती, कविता खरायत, पारुल मिश्रा, रेहा सुखेजा और मार्चा गोंसालवेज शामिल थीं।

जब LIVA मिस दिवा कंटेंट क्रिएटर 2024 के फाइनलिस्ट अपने अंतिम क्रिएटिव प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने के लिए मंच पर आए, तो उत्साह चरम पर था। उनकी अनूठी कहानी, डिजिटल उपस्थिति और प्रभाव ने एक अमिट छाप छोड़ी, जिससे साबित हुआ कि कंटेंट निर्माण एक कला है जो दृष्टि, प्रमाणिकता और जुड़ाव की मांग करती है।

टीवी रियालिटी शो सा रे गा मा के कंटेस्टेंट प्रगति नागपाल और अर्जुन तंवर के सुरों के जादी ने भारत के इस सबसे बड़े फैशन हंट में चार चांद लगा दिया। LIVA मिस दिवा 2024 के सभी परदे के पीछे के रोमांच को दिवा डायरीज़ पर देखें, खास तौर पर जूम टीवी यूट्यूब चैनल पर। 28 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे जूम टीवी पर प्रसारित होने वाले ग्रैंड फिनाले को न चूकें, जिसकी स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार और टाइम्स प्ले पर उपलब्ध है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article