शादी हर दुल्हा-दु्ल्हन के लिए सबसे बेहतरीन पलों में से एक होता है। इस खूबसूरत लम्हें को हर जोड़ा कैद कर लेना चाहता है। अपनी शादी पर हर दुल्हन खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वो कई महीने से पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। शादी जिंदगी में सिर्फ एक ही बार होती है ऐसे में इसे यादगार बनाने के लिए दुल्हन मेकअप से लेकर परफेक्ट आउटफिट की तालाश करती हैं। शादी में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है लहंगे का रंग। हर साल लहंगे के अलग अलग डिजाइन्स आते रहते हैं। इस साल भी कुछ लहंगे काफी ट्रेंड में रहे हैं।
लाल रंग को दुल्हनों के लिए सदाबहार रंग माना जाता है। लेकिन इन दिनों दुल्हन लाल से ज्यादा पिंक या पेस्टल कलर का लहंगा पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट लहंगा डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल काफी सुर्खियों में रहा। यहां देखें खूबसूरत लहंगा डिजाइन्स।
आइवरी शेड
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधे हैं। परी ने अपनी शादी पर आइवरी शेड का लहंगा कैरी किया था जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। आइवरी शेड देखने में गोल्डन रंग की तरह लगता है।
सॉफ्ट पिंक
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में सॉफ्ट पिंक रंग कलर का लहंगा कैरी किया था। इस लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ये रंग हर दुल्हन की पहली पसंद होती है।
रेड और गोल्डन
हार्दिक ने इसी साल दूसरी बार अपनी पत्नी नताशा से धूमधाम से शादी रचाई। शादी के खास मौके पर नताशा ने रेड और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने लहंगे से मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा भी कैरी किया था। इसके साथ ही नताशा ने बांधनी फैब्रिक का लाल दुपट्टा कैरी किया था।
पेस्टल पिंक लहंगा
बानी इश्क दा कलमा फेम एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज संग शादी के बंधन में बंधी हैं उन्होंने अपनी शादी पर पेस्टल पिंक लहंगा पहना था। उनके इस लहंगा स्टाइल से नज़र हटा पाना मुश्किल है। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे पर भारी वर्क किया गया था।
