बारिश का मौसम आते ही कपड़ों के साथ-साथ फुटवियर भी बदलने की जरूरत पड़ती है। कई लोग पूरे साल एक ही चप्पल पहनते रहते हैं, लेकिन मानसून में यही आदत परेशानी बन सकती है। गीली सड़कें, फिसलन और कीचड़ के बीच अगर सही स्लिपर न हो तो चलना भी मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात यह है कि आजकल बाजार में ऐसे कई स्लिपर डिज़ाइन मिलते हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बारिश में गीले कपड़ों की गंध कैसे दूर करें
चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज, शॉपिंग या दोस्तों के साथ घूमना, हर मौके के लिए अलग-अलग ट्रेंडी स्लिपर्स बाजार में मौजूद हैं। इनमें अच्छी ग्रिप, हल्का वजन और मॉडर्न डिज़ाइन का शानदार मेल देखने को मिलता है। अगर आप भी इस मानसून अपने फुटवियर कलेक्शन को नया लुक देना चाहते हैं, तो जानिए इस सीजन कौन-सी स्लिपर्स सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
लेटेस्ट और ट्रेंडी मानसून स्पेशल Slipper Design
डबल स्ट्रैप स्लिपर्स
दो चौड़ी स्ट्रैप वाली स्लिपर्स इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इनका लुक सिंपल होने के साथ काफी स्टाइलिश लगता है। इन्हें जींस, को-ऑर्ड सेट, कुर्ती और कैजुअल ड्रेसेस के साथ आसानी से पहना जा सकता है। लंबे समय तक पहनने पर भी ये आरामदायक रहती हैं।

Monsoon Slipper Design
क्लॉग स्टाइल स्लिपर्स
मानसून में क्लॉग स्टाइल स्लिपर्स भी लोगों की पसंद बन रही हैं। इनका बंद फ्रंट पैरों को छींटों और हल्की गंदगी से बचाता है, जबकि हल्का मटेरियल इन्हें पूरे दिन पहनने लायक बनाता है। ऑफिस और ट्रैवल के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
Anti-Slip Sole स्लिपर्स
मानसून में सबसे पहले ऐसी स्लिपर चुनें जिसके नीचे अच्छी ग्रिप हो। एंटी-स्लिप सोल वाली चप्पल गीली सड़क और टाइल्स पर बेहतर पकड़ बनाती है, जिससे फिसलने का डर कम रहता है।

Monsoon Slipper Design Trendy
EVA और Rubber स्लिपर्स
EVA फोम और रबर से बनी स्लिपर्स हल्की होती हैं और पानी लगने पर जल्दी सूख जाती हैं। इन्हें साफ करना भी आसान होता है, इसलिए मानसून के लिए इन्हें सबसे अच्छे विकल्पों में गिना जाता है।
प्लेटफॉर्म स्लिपर्स
अगर आप थोड़ा फैशनेबल लुक चाहती हैं, तो हल्की प्लेटफॉर्म स्लिपर्स ट्राई कर सकती हैं। ये हर कैजुअल आउटफिट के साथ इनका लुक भी शानदार लगता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बारिश में जूते जल्दी कैसे सुखाएं
मानसून के लिए आप भी इन सारी ट्रेंडी और कूल, कम्फर्टेबल स्लिपर्स में से अपनी पसंद वाली स्लिपर चुन सकते हैं।
