लाइफस्टाइल

Kurti Border Design: ननद-जेठानी के बीच हो जाएंगे आपकी स्टाइल के चर्चे, बस झटपट सिलवा लें ऐसी बॉर्डर डिजाइन वाली कुर्तियां

Kurti Border Design: सलवार कुर्ती पहनने की शौकीन है, तो इन नए स्लीव्स बॉर्डर डिजाइन्स को अपने नए सूट में जरूर ट्राई करें। इनमें से हर एक डिजाइन आपके वार्डरोब को अपडेट करने का बेहतरीन विकल्प है। देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी लुक के लिए कुर्ती स्लीव्स बॉर्डर डिजाइन फोटो, जिनको आप स्टाइलिश लुक के लिए रिक्रिएट कर सकते हैं।

Image

Kurti Sleeves Border Design

Kurti Border Design: फैशन की दुनिया में कुर्तियां हमेशा से स्टाइल और कम्फर्टेबल कपड़ों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन रही हैं। और अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें नए लुक्स फ्लॉन्ट करना और फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो ये वाली कुर्तियों की डिजाइन्स आपके काम की हो सकती है। ट्रेडिशनल इंडियन कुर्ती की फैन है, जो आपको पता ही होगा कि इनकी डिटेल्स मैटर करती हैं। तो कुर्ती के स्लीव्स (आस्तीन) के बॉर्डर पर खास ध्यान देना जरूरी है। जिससे ट्रेडिशनल डिजाइन में एक नया ट्विस्ट आया है। यहां हम आपको 5 नए तरह के स्लीव्स बॉर्डर डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो इस सीज़न में ट्रेंड कर रहे हैं।

Types Of Kurti Sleeves Border Design

1. फ्रिल्ड स्लीव्स बॉर्डर

फ्रिल्स (झालर) का इस्तेमाल अब स्लीव्स के बॉर्डर पर किया जा रहा है। यह डिजाइन महिलाओं को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। हल्के रंगों वाली कुर्तियों पर यह बॉर्डर खासतौर से बहुत ही ज्यादा अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लगता है। फ्रिल वाली स्लीव्स की कुर्तियां खासतौर से पाकिस्तानी कुर्तियों में देखने को मिलती है, जो कि बहुत ज्यादा ट्रेंड में है।

2. मिरर वर्क बॉर्डर

राजस्थानी हैंड एम्ब्रॉयडरी से प्रेरित मिरर वर्क भी अब ब्लाउज पर ही नहीं बल्कि कुर्तियों की स्लीव्स के बॉर्डर पर भी नजर आ रहा है। यह डिजाइन कुर्ती को ग्लैमरस और ट्रेंडी बनाता है, खासकर शाम के कॉकटेल पार्टीज के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। जरूर ही आप अगर पूरी स्लीव्स में नहीं तो बॉर्डर पर मिरर वर्क जरूर ट्राई करें।

3. लेयर्ड ट्रिम बॉर्डर

इस डिजाइन में स्लीव्स के किनारे पर कपड़े की मल्टीपल लेयर्स लगाई जाती हैं, जिससे एक यूनिक टेक्सचर बनता है। यह लुक कैजुअल और एथनिक दोनों तरह के ऑउटफिट्स के साथ पहना जा सकता है। जरूर ही आपको इस फैशन सीजन ये वाला स्लीव्स का डिजाइन अपनी नई नई कुर्तियों के साथ ट्राई करना ही चाहिए, शॉर्ट लेंथ वाली कुर्ती के साथ भी ऐसी स्लीव्स अच्छी लगेगी।

4. कटवर्क बॉर्डर

जालीदार, कटवर्क डिजाइन की स्लीव्स इन दिनों बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं। ये वाली डिजाइन्स भी सबसे ज्यादा पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस फ्लॉन्ट करती हैं। हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तो अब बॉलीवुड की आलिया-करीना भी ऐसी ही स्लीव्स वाली कुर्तियां पहनने लगी हैं। आप अलग अलग तरीके से क़टवर्क जाली का पैटर्न सेलेक्ट कर सकती हैं।

5. मेटैलिक थ्रेड एम्ब्रॉयडरी

सोने-चांदी के मेटैलिक धागों से बनी कढ़ाई स्लीव्स के बॉर्डर पर शानदार नजर आती है। यह डिजाइन शादी-ब्याह या फेस्टिव सीज़न के लिए परफेक्ट है और इसे हेवी वर्क वाली कुर्तियों के साथ पहना जा सकता है। इसी के साथ साथ आप टैसल या फिर पॉम-पॉम डिजाइन भी कुर्ती स्लीव्स की बॉर्डर में ट्राई कर सकती हैं।

काफ्तान कुर्ती, को ऑर्ड सेट या किसी प्रकार का अनारकली, शरारा कुर्ती भी ऐसी स्लीव्स की डिजाइन के साथ सबसे ज्यादा परफेक्ट लुक देगा। जरूर ही आपको ये लेटेस्ट और ट्रेंडी कुर्ती स्लीव्स बॉर्डर डिजाइन्स अपने अगले ट्रेडिशनल ट्रेंडी लुक के लिए ट्राई करने ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article