Latest Hairstyle for Saree: हर साल सुहागिनों द्वारा वट वृक्ष की पूजा करके वट सावित्री का व्रत रखा जाता है, पति की लंबी उम्र और खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना पूर्ण करने के लिए सुहागिन महिलाएं इस व्रत को खूब विधि-विधान से करती हैं। पूजा-पाठ के साथ साथ पतिदेव के लिए सजने का भी व्रत में खास महत्व होता है, ऐसे में अगर आप भी वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Puja) रख रही हैं और व्रत के लिए साड़ी पहन सजने संवरने का मन है। तो बिना किसी अच्छी सी लेटेस्ट हेयर स्टाइल (Vat Savitri Latest Hair Style) के आपका लुक बेशक ही कुछ अधूरा सा लगेगा। ऐसे में यहां देखें लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, सिंपल और ईजी हेयरस्टाइल जिन्हें आप साड़ी संग ट्राई कर सकती हैं।
साड़ी के लिए लेटेस्ट हेयर स्टाइल, Trending Simple Easy Hairstyle for Saree

Bun Hairstyle Latest
साड़ी के साथ कोई बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक की हेयर स्टाइल ट्राई करनी है, तो ये बन और फूलों वाली हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा बेस्ट होती है। ट्रेडिशनल लुक के लिए आप वट सावित्री व्रत की साड़ी के साथ गुलाब के फूल या सफेद वाला गजरा लगाकर स्लीक बन बना सकती हैं। बैड हेयर डे वाले दिन भी ये वाला बन सबसे ज्यादा परफेक्ट लुक देता है, और फटाफट सेट भी हो जाता है।

Fish Tail Ponytail hairstyles
ट्रेडिशनल वियर के साथ मैसी लुक की ऐसी चोटियां भी खूब स्टाइलिश लुक देती हैं। आप जान्हवी जैसू लूज ब्रेडेड पोनीटेन तो मनीषा जैसी फिश टेल या सागर चोटी भी बना सकती हैं। मीडिल या साइड पार्टिशन में भी ऐसी वाली हेयर स्टाइल काफी देसी लुक देती है।

Simple Hairstyle for Short Hair Girls
वट सावित्री व्रत में पतिदेव को इम्प्रेस करना है, तो आलिया भट्ट जैसी पोनीटेल हेयर स्टाइल का भी कोई जवाब नहीं है। आप लूज मैसी लुक तो स्लीक लुक दोनों में ही पोनी टेल बनाकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। आलिया जैसी छोटे बाल वाली गर्ल्स पर तो ऐसा लुक गजब लगेगा। आप खुले बालों में कुछ हेयर एक्सेसरीज भी एड कर सकती हैं।

Nita Ambani Hairstyles
नीता अंबानी की साड़ियों के साथ साथ उनकी हेयर स्टाइल्स भी एकदम कमाल की होती हैं। आप सिंपल गजरा बन में अपने फ्रंट वाले बालों को ्सलीक लुक देने के बजाय थोड़ा वेवी लुक दे सकती हैं। वहीं दूसरी रेट्रो इंग्लिश स्टाइल की बालों की हेयर स्टाइल भी कुछ कम नहीं लग रही है।

French Braid Hairstyle
क्यूट और क्लासी लुक के लिए फ्रेंच ब्रेड्स सबसे ज्यादा बेस्ट लगती है। आप खुले बालों के साथ तो पोनी के साथ भी मीडिल पार्टिशन करके ऐसी फ्रेंच ब्रेड बना सकती हैं। पूरे खुले या पीछे से हल्का पिन अप करके भी ऐसी हेयर स्टाइल काफी जमा ठमा लुक देती है। जरूर ही वट सावित्री व्रत वाले दिन आपको साड़ी संग इन सभी हेयर स्टाइल्स में से अपने पसंद की हेयर स्टाइल जरूर बनानी चाहिए।
