Short Mangalsutra Designs (छोटे मंगलसूत्र के डिजाइन, फोटो): मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है। इसके बिना शादीशुदा महिलाओं का श्रृंगार अधूरा है। वैसे तो आज के मॉर्डन दौर में ज्यादातर महिलाएं मंगलसूत्र पहनने से कतराती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को ये पहनना पसंद आता है। लेकिन अब रोज हैवी मंगलसूत्र कैरी करना आसान भी नहीं है। ऐसे में एक ऐसा छोटा और खूबसूरत मंगलसूत्र चाहिए होता है, जिसे आप डेली आसानी से कैरी कर सकें और ये आपकी सुंदरता में चार चांद भी लगाए। यहां पर ऐसे ही छोटे मंगलसूत्र के डिजाइन्स दिए गए हैं, जो बड़े ही एलिगेंट और क्लासी हैं।

double chain short mangalsutra design
डबल चेन वाले मंगलसूत्र बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन्हें आप ट्रेडिशनल के साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकते हैं। इस तरह के मंगलसूत्र सोने के होते हैं और इनमें काले मोती भी लगे होते हैं।

modern short mangalsutra designs
कई सारी महिलाओं को छोटे साइज के मंगलसूत्र तो चाहिए होता है लेकिन लॉकेट थोड़ा बड़ा ही पसंद आता है। ऐसे में आप इस तरह का डायमंड, गोल्ड और मोती मिक्स मंगलसूत्र देख सकती हैं। इसमें आपको लॉकेट डायमंड का हैवी सा लेना है और साथ में सोने की चेन हो, जिसमें काले मोती लगे हों।

simple short mangalsutra designs with price
इस तरह के मंगलसूत्र आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये छोटे, क्यूट और स्टाइलिश लगते है। इन्हें खासतौर से वेस्टर्न वियर के साथ पहना जा सकता है। आपको बस एक छोटे राउंड लॉकेट वाले मंगलसूत्र को पसंद करना है और आपके लुक में चार चांद लगेंगे।

5 garm gold short mangalsutra design with price
इन दिनों ऐसे काले मोती वाले मंगलसूत्र का काफी ज्यादा फैशन चला है। ये यूनिक दिखते हैं और सुंदर भी लगते हैं। ये ज्यादा हैवी नहीं होते और महंगे भी नहीं आते हैं। आपको बस एक सोने की चेन में कुछ काले मोती लगाने हैं। काले मोती शुभ माने जाते हैं, बस आपको ये डिसाइड करना है कि मोती दूर होंगे या पास-पास।

double ring short mangalsutra designs photo
डबल रिंग लॉकेट वाले मंगलसूत्र की बात ही अलग है। ये बेहद क्लासी लगते हैं। डबल रिंग सिंपल भी होते हैं और इनमें कुछ डिजाइन भी हो सकता है। आप इस तरहे के मंगलसूत्र को अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकते हैं।
