लाइफस्टाइल

Haldi Ki Sabji: सर्दियों में गर्माहट देगी राजस्थान की मशहूर हल्दी की सब्जी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 09:29 PM IST

Haldi Ki Sabji: सर्दियों में हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। अक्सर हम सब्जियों को सब्जियों में या फिर दूध में मिक्स करके खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कच्ची हल्दी से तैयार सब्जी का सेवन किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। सर्दियों में राजस्थान की मशहूर हल्दी की सब्जी खाने से आपके शरीर की गर्माहट बनी रहेगी। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-

Image

घर पर तैयार करें राजस्थान की मशहूर हल्दी की सब्जी

KEY HIGHLIGHTS
  • हल्दी की सब्जी बनाने के लिए कच्ची हल्दी है जरूरी
  • हल्दी की सब्जी खाने से शरीर को मिलेगी गर्माहट
  • हल्दी की सब्जी राजस्थान की है मशहूर सब्जी

Haldi Ki Sabji: राजस्थान का बाटी-चूरमा आपने कई बार ट्राई किया होगा, लेकिन क्या कभी हल्दी की सब्जी खाई है? अगर नहीं तो सर्दियों में एक बार जरूर ट्राई करें। कच्ची हल्दी से तैयार होने वाली यह सब्जी राजस्थान की काफी मशहूर सब्जियों में से एक है। अक्सर ठंड के मौसम में यहां के लोग इसे तैयार करके खाते हैं। इस सब्जी को खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। साथ ही स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ भी होते हैं। इसे आप घर पर बहुत ही आसान तरीकों से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर राजस्थान की मशहूर हल्दी की सब्जी कैसे करें तैयार?

हल्दी की सब्जी बनाने का क्या है तरीका?

आवश्यक सामग्री

1 कटोरी कच्ची हल्दी की गांठें

1 प्याज

1 कप मटर

आधा किलो दही

5 से 6 लहसुन की कलियां

1 टीस्पून जीरा

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

2 टीस्पून धनिया पाउडर

1 टी स्पून काली मिर्च

2 टीस्पून सौंफ पाउडर

2 से 3 हरी इलायची

2 से 3 हरी मिर्च

2 टेबलस्पून हरी धनिया की पत्तियां – 2 टेबलस्पून

1 चुटकी हींग

2 टुकड़े दालचीनी

देसी घी जरूरत के अनुसार

स्वादानुसार नमक

विधि

राजस्थान की मशहूर हल्दी की सब्जी को तैयार करने के लिए सबसे पहले कच्ची हल्दी की गांठों को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसके बाद प्याज को बारीक टुकड़ों में काट लें। अब कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर इसे मध्यम आंच पर गर्म करें। इसके बाद द्दूकस की गई कच्ची हल्दी को इसमें डालकर सुनहरा होने भुन लें। अब इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद मटर के दानों को कड़ाही में भुन लें।

इसके बाद 1 बड़ी सी कटोरी लें। इसमें दही, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें। अब दोबारा से आंच पर कड़ाही चढ़ाएं और 2 चम्मच देसी घी डालें। घी गर्म होने पर इसमें सौंफ, जीरा और अन्य मसाले डालें और कुछ समय के लिए मसालों को भुन लें।

इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर इसे ब्राउन होने तक भुनें। अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, लहसुन डालकर पकाएं। इसके बाद इसमें दही डालकर कुछ समय के लिए इसे पकाएं।

दही और सभी मसालों को कुछ समय के लिए पकाएं। इसके बाद इसमें फ्राई की हुई हल्दी और मटर को डालें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें। अब इसे करीब 10 मिनट तक पकाएं। जब सब्जी अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें धनिया की पत्तियां डालकर इसे सजाएं। लीजिए हल्दी की सब्जी तैयार है। अब आप इसे रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article