लाइफस्टाइल

Chocolate Day 2023: जानिए चॉकलेट डे की हिस्ट्री और इस खास दिन से जुड़ी सभी जरूरी बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 11:22 PM IST

Chocolate Day 2023: सबसे पहले कोको का पेड़ अमेरिका में देखा गया था। अमेरिका के जंगलों में कोको बींस से चॉकलेट बनाई गई। दुनिया में चॉकलेट पर प्रयोग करने वाले पहले देश अमेरिका और मेक्सिको हैं। ‌चॉकलेट यानी कोको बींस का स्वाद कड़वा होता है। इसलिए पहले यह एक पेय पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

Image

जानिए चॉकलेट डे का इतिहास और महत्व

KEY HIGHLIGHTS
  • जानें 9 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे
  • सेहत के लिए है फायदेमंद होती है चॉकलेट
  • सबसे पहले कोको बींस से चॉकलेट तैयार की गई

Chocolate Day 2023: वेलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे का अपना एक खास महत्व है। रेड रोज देने और प्रपोज करने के बाद बारी आती है कुछ मीठा खिलाने की, जिसके लिए 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे को चॉकलेट खिलाते हैं। सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि जिसे भी आप चॉकलेट खिलाना चाहें खिला सकते हैं। भले ही वह आपके दोस्त हो, पार्टनर हो या फैमिली मेंबर। यंग कपल्स में चॉकलेट डे का क्रेज काफी ज्यादा देखा जाता है। ऐसे में चॉकलेट डे पर आप अपने हाथ से बनाया हुआ चॉकलेट भी अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

चॉकलेट डे का इतिहास-

कोकोआ बींस पहले वस्तु विनिमय के माध्यम के रूप में प्रयोग होता था। ‌कहा जाता है कि साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्टेस को जब चॉकलेट ड्रिंक पीने को दिया गया तो वह उसे अपने साथ में ले गया और चीनी, वनीला जैसी चीजें मिलाई, जिससे वह काफी स्वादिष्ट बन गया और इसे इसी रूप में खाया जाने लगा ।इसके स्वाद के कारण आजकल सभी को चॉकलेट खाना बहुत पसंद है।

चॉकलेट के फायदे-

  • चॉकलेट तनाव को कम करती है।
  • ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करती है।
  • स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है चॉकलेट।
  • वेट लॉस करने में सहायक।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार।

ऐसे करें चॉकलेट डे सेलिब्रेट-

  • इस दिन आप अपने पार्टनर को उनका मनपसंद चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। चॉकलेट के साथ कंप्लीमेंट्री गिफ्ट में रोज यानी गुलाब आपके पार्टनर को वाकई पसंद आएगा।
  • चॉकलेट के साथ आप कोई प्यारा मैसेज कार्ड भी दे सकते हैं, जिस पर आपकी फिलिंग्स लिखी हो। ‌
इसके अलावा ड्राई फ्रूट चॉकलेट गिफ्ट के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। यह आपके पार्टनर के सेहत के लिए भी अच्छा है। इसे खाने से थकान तो मिटती ही है इसके साथ ही स्किन पर भी ग्लो आता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article