लाइफस्टाइल

Benefits of navel oiling: नाभि में इन 3 ऑयल को लगाने से चेहरे पर बढ़ता है निखार, होते हैं कई फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 09:05 PM IST

Benefits of navel oiling: नाभि में मात्र दो बूंद तेल डालने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है ।नाभि में तेल डालने से अपच की समस्या दूर होती है। होंठ नरम और गुलाबी रहते हैं। चेहरे की रंगत बढ़ती है। नींद आने की समस्या दूर होती हैं। इनके अलावा नाभि में तेल डालने से कई और भी लाभ हैं।

Image

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए नाभि में डालें ये तेल

KEY HIGHLIGHTS
  • नाभि में ऑयल डालने के हैं कई जादूई फायदे
  • नाभी में तेल डालने से चेहरे पर आएगा निखार
  • इन तेलों को नाभि में डालने से पेट संबंधी हर समस्या होगी दूर

Benefits of navel oiling: आजकल हर समस्या के समाधान के लिए हम तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं। फिर कई तरह की दवाइयां खाते हैं हालांकि यह दवाइयां बहुत सारे केमिकल्स से मिलकर बनी होती हैंं, जो हमारे बॉडी को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचाती हैं। कुछ दवाइयों के तो सीरियस साइड इफेक्ट्स भी देखे जाते हैं। ऐसे में हमें कुछ ऐसे पारंपरिक उपायों के बारे पता होना चाहिए, जिन्हें फॉलो करने से हम स्वयं को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है नाभि में तेल डालना। नाभि में अलग-अलग प्रकार के तेल का इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों या समस्याओं को दूर रखने के लिए किया जाता है।

ऐसे 3 प्रकार के तेल जिनको नाभि में डालने से अलग-अलग फायदे होते हैं-

1. नारियल का तेल

नारियल का तेल हमारे बालों और त्वचा के लिए बेस्ट माना जाता है। यह बालों को और त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और नमी बनाए रखता है। जिन महिलाओं को अनियमित माहवारी की समस्या होती है, उन्हें नाभि में नारियल का तेल डालने की सलाह दी जाती है। नाभि में नारियल का तेल डालने से त्वचा की रंगत निखरती है और कील-मुंहासे दूर होते हैं । होंठ फटने की समस्या दूर होती है एवं नमी को बनाए रखता है। यह महिलाओं में हारमोंस को संतुलित करता है और गर्भधारण करने में मदद करता है।

2. नीम का तेल

नाभि में सोने से पहले दो बूंद नीम का तेल कमाल कर सकता है। यह चेहरे से कील मुंहासे दूर करता है और यदि आपके चेहरे पर कई दाग धब्बे हैं तो इन्हें दूर करने में यह आपकी मदद करता है। पुरुषों में यह उपाय शुक्राणुओं की वृद्धि करने में सहायक है। कई अंदरूनी बीमारियों को भी यह दूर रखने में असरदार साबित हो सकता है। नाभि में नीम के तेल डालने से पेट की सूजन कम होती है।

3. सरसों का तेल

नाभि में सरसों के तेल को डालने के कई फायदे हैं। यह घुटने के दर्द से राहत दिलाता है। सरसों के तेल से चेहरे की रंगत निखरती है, दाग धब्बे दूर होते हैं, पाचन तंत्र को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। इससे आंखों की जलन, खुजली, सूजन इत्यादि जैसी समस्या दूर होती है।

वहीं अगर आप पेट का दर्द, फूड पॉइजनिंग, जी मिचलाना, अपच और दस्त जैसी बीमारियों से परेशान हैं तो ऐसे में आपके लिए नाभि में सरसों ऑयल डालना रामबात साबित हो सकता है। ऐसा करने से आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article