लाइफस्टाइल

Holi Hair Care tips: रंगों से खराब हो सकते हैं बाल, इस तेल को लगाकर खेलेंगे होली तो नहीं होगा नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 10:51 PM IST

Holi Hair Care tips: होली में केमिकल वाले रंगों और गुलाल का इस्तेमाल होने पर स्किन के साथ-साथ बालों पर भी इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इनके अलावा बालों से जुड़ी कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं, जिसके लिए आप कुछ तरीकों को अपनाकर इन दिक्कतों से बच सकते हैं।

Image

होली के रंगों से बालों को करें प्रोटेक्ट, इस ऑयल से करें मालि

KEY HIGHLIGHTS
  • रंग खेलने से पहले बालों पर तेल की मालिश करें
  • इस तेल की मालिश बालों को हर रंग के नुकसान से बचाएगा
  • इस तेल को अप्लाई करने से पक्के से पक्का रंग भी बेअसर होगा


Holi Hair Care tips: होली एक ऐसा पर्व है, जिसमें आप रंग और गुलाल से सराबोर हो जाते हैं। लोग इस मौके पर होली हाउस पार्टी का आयोजन करते हैं और सोसाइटी में भी तरह-तरह के प्रोग्राम किए जाते हैं, जिनमें होली के रंग बिना सोचे समझे बारिश की तरह गिराए जाते हैं। ऐसे में कपड़ों के साथ-साथ बालों पर भी अलग-अलग अपना छाप छोड़ देते हैं, जिससे बालों से जुड़ी कई परेशानियां जैसे, स्कैल्प में खुजली, बाल गिरना, बाल बेजान होना, दो मुंहे होना आदि कई प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। इसके लिए असरदार तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं, जिससे बाल में रंग नहीं दिखेंगे और इनमें से आसानी से एक ही हेयरवॉश से कलर्स बाहर निकल जाएंगे।

इन हेयर ऑयल से करें बालों की मालिश-

सरसों का तेल-

पहले भी होली खेलने से पहले ही इस तेल के बारे में दादी नानी बताती थी कि इसे चेहरे और बालों में लगा लेने के बाद रंग का असर ज्यादा नहीं रहता और रंग बालों और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। केमिकल वाले रंगों से अपने बालों को बचाने के लिए सरसों के तेल की मालिश कर सकते हैं, जिसमें विटामिन और ओमेगा भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।

आलमंड ऑयल-

बादाम का तेल बालों में लगा लेने से रंगों का असर आपके बालों पर नहीं पड़ेगा। इसमें फैटी एसिड और विटामिन ई मौजूद होता है, जो आपके बालों को मॉइश्चराइज रखने में मदद कर सकता है। वहीं, रंग खेलने से पहले बालों में इसे लगाने से आपके बाल रूखे भी नहीं होंगे।

कोकोनट ऑयल-

नारियल तेल हमारे बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह बालों की नमी को लॉक रखने में मदद करता है और अगर आप होली के रंगों से अपने बालों को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं तो रंग खेलने से पहले अपने बालों में अच्छे तरीके से नारियल का तेल लगाएं। इसमें विटामिंस और एसेंशियल फैटी एसिड उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके बालों की स्कैल्प के आसपास जमा सिबम को रिमूव करके बालों की हेल्थी ग्रोथ बढ़ाने में मददगार होते हैं और यह बालों की जड़ को पोषित करने में भी हेल्प करते हैं।

इसके अलावा जब भी आप होली खेलने जाएं तो उसके पहले अपने बालों को खुला ना रखें बल्कि जुड़ा या चोटी बांधकर रखें। अगर आपके बालों की स्कैल्प काफी सेंसिटिव है तो आप इनमें नींबू के रस को अप्लाई कर सकते हैं, जो बालों की जड़ों को इंफेक्शन से बचाने में मदद करेंगे। वहीं, जब आप तेल लगे बालों को होली खेलने के बाद तेल लगाकर बालों को धोने जा रही हैं तो उस वक्त आप गर्म पानी में एक मोटी तौलिया को भिगोकर पानी को निचोड़े और फिर 10 से 15 मिनट के लिए इसे सिर पर लपेट लें ऐसा करने से आपके बाल हेल्दी और शाइनी दिखेंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article